एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: हत्या के आरोपी की जेल में मौत, अधिकारी सस्पेंड, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की जेल में एक हत्या के आरोपी की मौत के बाद IPS अधिकारी विकास कुमार को निलंबित किया गया है. वहीं मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हत्या के मामले में जेल में बंद एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस की पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है. इसके बाद मामले में राजनीति तेज हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं एक आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है. 

कांग्रेस ने मामले को लेकर आज (20 सितंबर) को जिले में बंद का आह्वान किया है. इसके साथ राज्य के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. वहीं घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

मामले पर क्या बोले प्रदेश के गृह मंत्री?  
वहीं छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा की भी मामले पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि व्यक्ति की जेल में मौत के बाद न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. एक दिन पहले मृतक प्रशांत साहू के हाथ में चोट लगी थी, उसका एक्स-रे किया गया था, तब सबकुछ सामान्य था. प्रशांत साहू के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है, विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है.

विजय शर्मा ने बताया कि मामले में 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी अतिरिक्त एसपी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है. विकास कुमार ने उस टीम का नेतृत्व किया थास जिसे प्रशांत ने गिरफ्तार किया था. वहीं मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है.

मृतक प्रशांत के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने गुरुवार को मृतक प्रशांत साहू के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मीडिया की मौजूदगी में प्रशांत की मां ने बताया कि पुलिस ने थाने में उन्हें बेरहमी से पीटा. उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. इसके बाद कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रशांत के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं.

इसके साथ भूपेश बघेल ने लिखा, "अगर इस देश में कोई कानून का राज बचा हो, अगर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जनता को लेकर जरा भी संवेदनशील हों, तो छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री को तुरंत उसके पद से हटा देना चाहिए. पुलिस की इतनी बेरहम पिटाई और उसके बाद मौत, वो भी गृह मंत्री के खुद के जिले में, मृतक के भाई और मां सहित अन्य बंदियों की भी ऐसी ही पिटाई की गई है. उनकी भी स्थिति अच्छी नहीं है. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार हो चुका है."

यह भी पढ़ें: बस्तर में अज्ञात बीमारी से 5 लोगों की मौत, दहशत में ग्रामीण, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget