एक्सप्लोरर

Bastar News: एक हफ्ते 3 दिन मिलेगी इंडिगो विमान की सुविधा, इस दिन से मिलेगी फ्लाइट की सौगात

विमानन कंपनी इंडिगो ने आने वाले 7 मई से जगदलपुर से रायपुर होकर दिल्ली तक के लिए एक 72 सीटर विमान उड़ाने की योजना बनाई है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए अच्छी खबर है, जवानों को छुट्टी पर जाने में सुविधा के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के द्वारा एक नई पहल की गई है, जिसके तहत पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अब यहां से सीधे प्लेन में रायपुर और दिल्ली तक जा सकेंगे, विमानन कंपनी इंडिगो ने आने वाले सात मई से जगदलपुर से रायपुर होकर दिल्ली तक के लिए एक 72 सीटर विमान उड़ाने की योजना बनाई है.

जिसमें सिर्फ नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल और अफसर ही यात्रा कर सकेंगे, इधर इस सुविधा की जानकारी मिलने के बाद जवानों में काफी खुशी है,  हालांकि इससे पहले भी वायु सेना का विमान जवानों को जगदलपुर लेने और दिल्ली छोड़ने जाता था, लेकिन महीने में केवल एक बार उड़ान भरने से जवानों को दिक्कत होती थी, वही अब 7 मई से शुरू होने वाली इंडिगो विमान सप्ताह में तीन दिन जगदलपुर से रायपुर और दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, जिससे जवानों को मिलने वाली  छुट्टी में समय की बचत होगी और जवान आरामदायक सफर कर अपने घर जा सकेंगे...

सफर में जवानों का बीत जाता है छुट्टी का समय 
जगदलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर के.के भौमिक ने बताया कि पैरामिलेट्री फोर्स के लिए इंडीगो 72 सीटर विमान चलाएगा, यह सिर्फ फोर्स के लिए उपलब्ध होगी, फिलहाल इसे सप्ताह में 3 दिन चलाया जाएगा , देखा जा रहा था कि लगातार नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को छुट्टी की अनुमति मिलने के बाद भी जंगल से मुख्य सड़क तक आने के लिए इंतजार करना होता है, इसके बाद फिर जगदलपुर और विशाखापट्टनम या रायपुर रेलवे स्टेशन से आगे की यात्रा करनी होती है ,लेकिन ट्रेन के सफर से पहले इन्हें सड़क मार्ग से रायपुर तक जाना होता है, जिसमें काफी समय लग जाता है और छुट्टी के अवधि लंबी हो तो ठीक है नहीं तो 15 दिन की छुट्टी पर जाने वाले जवान का एक सप्ताह सफर में ही गुजर जाता है ,और यह तनाव का भी सबसे बड़ा एक कारण बनता है.. हालांकि इस समय जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के लिए एलाइंस एयर का एक विमान उपलब्ध है लेकिन जवानों की संख्या ज्यादा होने से उन्हें भी इस में जगह नहीं मिल पाती है, जिसके चलते सड़क या फिर रेल मार्ग से सफर इनकी मजबूरी बनी हुई है.

1 लाख जवानों को मिलेगा नई फ्लाइट का लाभ
इधर बस्तर में तैनात जवानों का भी कहना है कि सप्ताह में 3 दिन केवल जवानों के लिए ही फ्लाइट होने से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी ,और  छुट्टी के दिन ही अपने घर पहुंच सकेंगे और उनका सफर भी आरामदायक हो जाएगा, जवानों ने बताया कि कैंप से जगदलपुर शहर तक पहुंचना और फिर जगदलपुर से रायपुर जाना और उसके बाद ट्रेन से अपने घर जाना इसी सफर  में ही छुट्टी के आधे दिन बीत  जाते हैं ,ऐसे में अगर जगदलपुर से रायपुर और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होती है तो जवानों को काफी राहत मिलेगी, इधर बस्तर आईजी सुंदरराज पी  ने बताया कि बस्तर संभाग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स CRPF, BSF और ITBP के लगभग 1लाख जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात है.

इनमें से बस्तर ,दंतेवाड़ा, बीजापुर ,सुकमा में सीआरपीएफ ,कोंडागांव ,नारायणपुर  और कांकेर जिले में BSF के अफसर और जवान तैनात हैं, इसके अलावा सीमावर्ती राज्य उड़ीसा के मलकानगिरी और कोरापुट में भी BSF  के जवान तैनात है, ऐसे में इन जवानों की सुविधा को देखते हुए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने यह फैसला लिया है और आगामी 7 मई से सप्ताह में 3 दिन जगदलपुर से उड़ान भरने वाली इंडिगो विमान की सुविधा जवानों और अफसरों को मिल सकेगी, जिसको लेकर जवानों में भी काफी खुशी है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: आंदोलन की अनुमति पर सियासत तेज, बीजेपी का आरोप अंग्रेज़ों का रॉलेट एक्ट लागू, कांग्रेस ने किया पलटवार

Jashpur News: पहली शादी छिपाकर की दूसरी शादी, फिर दहेज में मांगे 30 लाख रुपए, अब पुलिस ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget