एक्सप्लोरर

Diwali 2022: दिवाली से पहले बघेल सरकार का फैसला, MSP पर होगी अरहर, मूंग और उड़द की खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार धान की फसल के साथ अब अरहर, मूंग और उड़द भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी. प्रदेश के पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अक्टूबर से करेंगे.

Diwali 2022: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर (MSP)  धान खरीदी के बाद अब अरहर, मूंग और उड़द की खरीदी होगी. भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है. सरकार के फैसले से रबी की फसल की बिक्री समर्थन मूल्य पर हो सकेगी. किसानों से सरकार समर्थन मूल्य पर फसल की खरीदारी करेगी. सीएम भूपेश बघेल 17 अक्टूबर को समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत करेंगे.

17 अक्टूबर को सीएम करेंगे शुरुआत
प्रदेश में धान की फसल समेत अन्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने फैसला किया है. छत्तीसगढ़ सरकार धान की फसल के साथ अब अरहर, मूंग और उड़द भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी. दीवाली से पहले लिए गए सरकार के फैसले से प्रदेश में अरहर, मूंग और उड़द की बुआई करने वाले किसानों को लाभ पहुंचेगा. प्रदेश के पंजीकृत किसानों से अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अक्टूबर से करेंगे. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के माध्यम से अरहर और उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रुपए प्रति क्विंटल और मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है. 

जानिएकिसान कैसे कर सकते आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2022 है. सेवा सहकारी समितियों में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका, बी-I, पी-II, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर kisan.cg.nic.in पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं. 

छत्तीसगढ़ में उड़द, मूंग और अरहर की फसलें भी अच्छी मात्रा में होती हैं. राज्य के जशपुर, सरगुजा, गरियाबंद, रायगढ़, कोंडागांव के क्षेत्रों में 122.01 हेक्टेयर में उड़द, जांजगीर, रायगढ़, कबीरधाम, कोंडागांव, जशपुर के क्षेत्रों में 16.34 हेक्टेयर में मूंग और कबीरधाम, जशपुर, बलरामपुर, राजनांदगांव, सरगुजा के क्षेत्रों में 120.31 हेक्टेयर में अरहर की फसल का उत्पादन किया जाता है.

Chhattisgarh News: दीपावली से पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम भूपेश बघेल ट्रांसफर करेंगे करोड़ों रुपये

किसानों की सुविधा को देखते हुए राज्य में 20 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. इस वर्ष उड़द और मूंग का उपार्जन 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसंबर 2022 तक और अरहर का उपार्जन आगामी वर्ष में 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा. योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों से अरहर 4 क्विंटल, मूंग 2 क्विंटल, उड़द 3 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी.
प्रदेश के कुल 20 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जाएगी

किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और अरहर की खरीदी के लिए बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़, गरियाबंद, महासमुंद जिले के बसना, दुर्ग, बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया, कबीरधाम जिले के पंडरिया, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही, जांजगीर जिले के बोड़ासागर, कोरबा, बलरामपुर जिले के राजपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिले के अम्बिकापुर, जशपुर जिले के बगीचा, कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़, कोंडागांव, कांकेर, रायगढ़ जिले के लोहारसिंह-2, नारायणपुर में उपार्जन एवं भंडारण केंद्र बनाए गए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget