एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में खराब पड़े हैं 10 हजार मीटर, भारी भरकम बिल से उपभोक्ता परेशान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 10 हजार मीटर खराब पड़े हुए हैं, इससे उपभोक्ताओं के बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं जबकि उनका कहना है कि अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

Gaurela-Pendra-Marwahi: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बिजली उपभोक्ताओं के सामने अजीब मुसीबत खड़ी हो गई है. विभाग द्वारा घरों में लगाए गए बिजली मीटर खराब होने की वजह से ज्यादा बिल आ रहा है. जिससे उपभोक्ता परेशान हैं और उन्हें बिजली बिल कम करवाने या समायोजित कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं खराब मीटर की लगातार शिकायतें आने के बावजूद अधिकारी मीटर सुधारने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं.

दरअसल, जिले में लगातार बिजली के मीटर खराब हो रहे हैं. पिछले बीते नवंबर महीने से लेकर अब तक सात महीने में बिजली संभाग पेंड्रा रोड कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत दस हजार मीटर खराब हो चुके हैं. जिसके चलते गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लोगों को भारी भरकम बिजली बिल आ रहे हैं. वहीं बिजली मीटर खराब होने के कारण इन बिजली मीटर की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

बिजली ऑफिस के चक्कर काट रहे उपभोक्ता

वर्तमान में हालत ये है कि सीएसपीडीसीएल (Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited) के पेंड्रा रोड संभाग के कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में खराब मीटर पड़े हुए हैं और इसका खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है. मीटर खराब होने की वजह से बिल अधिक आ जाता है. जिसे कम करवाने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं.

इधर जिले में खराब मीटर की लगातार शिकायतें आने के बावजूद अधिकारी मीटर की क्वालिटी सुधारने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिससे स्थित जस की तस बनी हुई है. अधिकारी खुद मानते हैं कि नवंबर से अब तक करीब 10 हजार मीटर खराब हुए हैं. लेकिन वे इसे एक सामान्य प्रकिया मानकर चल रहे हैं.

इस मामले में डिवीजनल इंजीनियर यूके सोनवानी का कहना है कि मीटर में कोई तकनीकी खराबी नहीं है. उनका मानना है कि मीटर कई बार ज्यादा लाइटिंग या शॉर्ट सर्किट के कारण खराब होते हैं. जैसे इसकी सूचना मिलती है मीटर बदल दिया जाता है. नवंबर महीने से अब तक दस हजार से ज्यादा मीटर बदले जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में फर्जी नक्सली बन कर की लूट, सरपंच के घर को बनाया निशाना

Chhattisgarh Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ में 8वीं पास के लिए नौकरियां, जानें- एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget