एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इन नौ जिलों में फ्री डायलिसिस की सुविधा, 13 हजार से ज्यादा लोग ले चुके हैं लाभ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के नौ जिलों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लोगों को यह सविधा दी जा रही है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर किडनी के मरीजों के लिए प्रदेश के नौ जिलों में निःशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था कर दी गई है. राज्य सरकार की यह सेवा हर वर्ग के बीमार मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक निःशुल्क डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं.

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फ्री डायलिसिस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के नौ जिलों दुर्ग, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा, महासमुंद, बीजापुर और राजनांदगांव में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है. इसके लिए जशपुर, दुर्ग और कांकेर जिले में पांच-पांच, अम्बिकापुर और महासमुंद में चार-चार, कोरबा में छह, बीजापुर में तीन और बिलासपुर में चार, सिम्स मेडिकल कॉलेज में तीन और बिलासपुर कोविड अस्पताल में एक मशीन की स्थापना की गई है.

मुख्यमंत्री के पहल पर शुरू हुई ये व्यवस्था

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनता की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं का संचालन कर रही है. इन योजनाओं के माध्यम से आमजनों को सस्ती दर पर दवा और निःशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही है. किडनी की बीमारी के कारण जिन मरीजों को डायलिसिस कराना होता है उन्हें निजी अस्पतालों में एक बार डायलिसिस कराने का एक हजार रूपए से 15 हजार रूपए तक खर्च करना पड़ता है.

अब तक 13 हजार लोग ले चुके हैं फ्री सुविधा का लाभ

मुख्यमंत्री ने किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीजों की चिंता करते हुए प्रदेश के नौ जिलों में निःशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था करवा दी है. प्रदेश में अब तक इन नौ जिला अस्पतालों में 13 हजार 798 निःशुल्क डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं. इनमें से दुर्ग जिले में 4 हजार 885, कोरबा में 4 हजार 872, कांकेर में 4 हजार 230, बिलासपुर में 3 हजार 504, महासमुंद में 2 हजार 631, सरगुजा में एक हजार 390, बीजापुर में 942 और जशपुर में 675 से अधिक सेशन किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:

Gariaband Murder Case: गरियाबंद में संपत्ति के लालच में बेटे ने बेरहमी से कर दी पिता की हत्या, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget