एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सरगुजा में नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, खेत में फसल की रखवाली कर रही महिला की कुचलकर ली जान

Surguja Elephant: वन विभाग की ओर से हाथियों से हुई क्षति का आकलन कर, प्रकरण तैयार कर मुआवजा तो दिया जा रहा है, लेकिन हाथियों को दूर खदेड़ने की कोशिश नाकाम साबित हो रही है.

Surguja Elephant: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सरगुजा (Surguja) जिले के अलग-अलग इलाके में हाथियों (Elephant) का उत्पात नहीं रुक रहा है. हाथी आए दिन मकान तोड़ रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को हाथी ने अम्बिकापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भकुरा में एक महिला की कुचलकर जान ले ली. महिला गुड्डी पैकरा खेत में लगी फसल की रखवाली कर रही थी. इसी दौरान हाथी ने उसे कुचल दिया. वहीं किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं. पिछले 5 दिनों से सूरजपुर (Surajpur) जिले के प्रेम नगर इलाके से आया 11 हाथियों का दल सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में डेरा जमाया हुआ है.
 
इसके अलावा बतौली वन परिक्षेत्र में जशपुर जिले से तीन हाथी आ धमके हैं, जो लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है. वन विभाग हाथियों पर निगरानी तो रख रहा है, लेकिन उन्हे गांव से दूर रखने में असफल साबित हो रहे हैं. दरअसल छत्तीसगढ़ का उत्तरी इलाका लंबे समय से हाथियों का दंश झेल रहा है. संभाग के जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ा है. जंगल से सटे बस्तियों में घुसकर हाथी मकान तोड़ रहे हैं. इसके अलावा भारी मात्रा में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन विभाग की ओर से हाथियों से हुई क्षति का आकलन कर, प्रकरण तैयार कर मुआवजा तो दिया जा रहा है, लेकिन हाथियों को दूर खदेड़ने की कोशिश नाकाम साबित हो रही है.
 
 
11 हाथियों ने तोड़ा मकान
 
अम्बिकापुर वन परिक्षेत्र में अचानक हाथियों के आमद से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. वन अमला हाथियों को दूर खदेड़ने का प्रयास कर रहा है. सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 11 हाथियों ने एक ग्रामीण के मकान को तोड़ दिया. साथ ही मुड़ापारा में किसानों की कुछ धान और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाया है. वन अमला लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहा है. डीएफओ पंकज कमल की अगुवाई में टीम गठित कर एसडीओ बिजेंद्र सिंह, रेंजर सपना मुखर्जी और वन रक्षकों की टीम अलग-अलग पालियों में ड्यूटी कर हाथियों की निगरानी कर रहे हैं. गांव-गांव में मुनादी कराई जा रही है. फसल नुकसान का जायजा लिया जा रहा है. ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह गजराज वाहन के माध्यम से दी जा रही है.
 
उदयपुर-केदमा मार्ग को कर दिया जाता है बंद
 
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर क्षेत्र के मुड़ापारा के लगभग 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित पक्के मकान में रात में रखा गया था. एक दर्जन से अधिक वन विभाग के कर्मचारी और हाथी मित्र दल के लोग ग्रामीणों और हाथियों की देख-रेख में लगे हुए हैं. कक्ष क्रमांक 2043 में हाथियों का दल अभी भी डेरा जमाए हुए है. क्षेत्र के गांव सुखरी भंडार, बिच्छल घाटी, मुड़ापारा में हाथी का दल विचरण करते रहता है. सावधानी के तौर पर वन अमले की ओर से समय-समय पर उदयपुर से केदमा मार्ग को बंद कर दिया जाता है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget