Budget 2022: दूरदराज और गांव-गांव तक पहुंचेगा ब्रॉडबैंड, जानें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कुछ कहा?
Budget 2022: वित्त मंत्री ने आज अपना चौथा और मोदी सरकार का 10वां बजट आज पेश किया है. 2022-23 बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में 5G ऑफ ऑप्टिकल फाइबर की सेवाओं को लेकर बड़ा एलान किया है.

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना चौथा और मोदी सरकार का 10वां बजट आज पेश किया है. 2022-23 बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में 5G ऑफ ऑप्टिकल फाइबर की सेवाओं को लेकर बड़ा एलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5G मोबाइल सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी. इसके बाद दूरसंचार की निजी कंपनियां देश में 5G सेवाओं की शुरुआत कर सकेगी. 5G सर्विस शुरू होने से भारत डिजिटल की दुनिया में और तेजी से अपने काम को बढ़ा सकती है. 5G सर्विस शुरू होने से स्मार्टफोन को और बेहतर ढंग से यूजर यूज कर सकते हैं.
2025 तक देश के सभी गांव में ब्रॉडबैंड ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का लक्ष्य
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के एलान किया कि साल 2025 में देश के सभी गांव में ब्रॉडबैंड ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से ठेके दिए जाएंगे. ऑप्टिकल फाइबर के पहुंचने से गांव में और दूरदराज के इलाकों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवाओं के लिए रिचार्ज और डेवलपमेंट में भी बढ़ावा मिलेगा. देश में हर ग्रामीण क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का लक्ष्य भारत सरकार ने भारत नेट प्रोजेक्ट के माध्यम से करेगी.
इन कंपनियों को 5जी सर्विस शुरू करने की मिलेगी जिम्मेदारी
भारत में जल्द से जल्द 5जी सर्विस शुरू करने के लिए टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो और एयरटेल कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है. वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बेहतर सर्विस व कम दामों में ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा पहुंचाने के लिए इन कंपनियों को यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फण्ड का 5% भी दिया जाएगा.
तीन चरणों में पूरी होगी परियोजना
पहले चरण में भूमिगत ऑप्टिक फाइबर केबल लाइन बिछाकर एक लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है. दूसरे चरण में भूमिगत फाइबर, बिजली लाइनों पर फाइबर, रेडियो और सैटेलाइट मीडिया की मदद से देश के सभी ग्राम पंचायतों को कनेक्टिविटी प्रदान करना है. तीसरे चरण में एक अत्याधुनिक, फ्यूचर-प्रूफ नेटवर्क के तहत जिलों और ब्लॉकों के बीच फाइबर को विस्तारित करने हेतु रिंग टोपोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा.
दूरदराज और ग्रामीण क्षेतों में इसका मिलेगा लाभ
ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा शुरू होने से भारत डिजीटल की दुनिया में एक और कदम रख लेगा. इस सेवा के शुरू होने से ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में ग्रामीण बेहतरीन स्पीड के साथ इंटरनेट सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे. ग्रामीण इलाके के लोग इंटरनेट के माध्यम से खेती के लिए और अच्छी तकनीकों की जानकारी ले सकेंगे. जिससे ग्रामीण इलाके के किसानों के कृषि संचार में तेजी आएगी.
ये भी पढ़ें-






















