एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में दोपहर 3 बजे तक बीजापुर में सबसे कम मतदान, जानें- बाकी सीटों का हाल

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ में जिन 20 सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है उनमें से चार ऐसे क्षेत्र हैं जहां से बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं.

Chhattisgarh Voting: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की 20 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान कराया गया. यहां की कुछ सीटों पर सुबह 8 बजे तो कुछ सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक मतदान का कुल आंकड़ा 59.19 फीसदी रहा है जिसमें मोहला मानपुर में सबसे अधिक और बीजापुर में सबसे कम मतदान हुआ है. बता दें कि 20 में से 12 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं जहां कुछ स्थानों पर नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों में मुठभेड़ की भी खबर आई है. विस्तार से जानते हैं किन सीटों पर हुआ कितना मतदान..

निर्वाचन आयोग के अनुसार कांकेर में 68 फीसदी मतदान हुआ है. इसके अलावा कोंडागांव में 69.03 फीसदी, दंतेवाड़ा में 51.90 फीसदी, नारायणपुर में 53.55 फीसदी, बस्तर में 65.20 फीसीद, बीजापुर में 30 फीसदी, सुकमा में 50.12 फीसदी,चित्रकोट में 56.90 फीसदी, केशकाल में 60.11 फीसदी और अंतागढ़ में 65.67 फीसदी मतदान हुआ है. सुकमा, कांकेर और नारायणपुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुआ है जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं तो कुछ नक्सली मारे गए हैं.  

रमन सिंह की सीट पर 62 फीसदी मतदान
जगदलपुर में 60.75 फीसदी, भानुप्रतापपुर में 68.50 फीसदी, डोंगरगढ़ में 61.20 फीसदी, खुज्जी में 67.07 फीसदी, खैरागढ़ में 64.48 फीसदी, पंडरिया में 60.40 फीसदी, मोहला मानपुर में 73 फीसदी, राजनांदगांव में 62 फीसदी और कवर्धा में 41.67 फीसदी मतदान हुआ है.  बता दें कि राजनांदगांव से पूर्व सीएम रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. राज्य की 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम पांच बजे और 10 सीटों पर सुबह सात से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान कराए जाने का फैसला किया गया था. 

इन चार  सीटों पर दिग्गजों की लड़ाई
पहले चरण में कांग्रेस और बीजेपी के चार दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है. राजनांदगांव से रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं तो कोंडागांव से कांग्रेस नेता मोहन मरकाम चुनावी मैदान में उतरे हैं. कवर्धा की सीट पर मोहम्मद अकबर किस्मत आजमा रहे हैं जो कि पहले मंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावा चित्रकोट हॉट सीट है जहां से कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: IED ब्लास्ट में घायल CRPF कोबरा बटालियन का जवान रायपुर रेफर, चॉपर से भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget