एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: अब कतार में इंतजार नहीं करेंगे 80 साल के बुजुर्ग और दिव्यांग, घर से कर पाएंगे मतदान

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से बैठकों का दौर शुरू हो गया है. बीते दो दिनों से आयोग ने हितधारकों संग बैठक की है.

Chhattisgarh Assembly Elections: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (Rajeev Kumar) ने शनिवार को कहा कि 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग मतदाता छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के आगामी विधानसभा चुनाव में घर से ही डाक मतपत्र (Postal Ballot) के जरिए से मतदान कर सकेंगे. कुमार ने कहा कि दूसरे विशेष सारांश संशोधन (SSR) के दौरान आदिवासी बहुल राज्य में पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) से संबंधित मतदाताओं को नामांकित करने के लिए गहन अभियान चलाया जाएगा.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी कहा कि उन्होंने संबंधित प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभागों को चुनाव के दौरान शराब, नकदी, मुफ्त वस्तुओं और नशीली वस्तुओं की अवैध आवाजाही को रोकने के लिए राज्य में 105 चेक पोस्ट को चालू रखने और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 11 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है.

चुनाव आयोग लगातार कर रहा है हितधारकों संग बैठक
कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयोग के एक दल ने पिछले दो दिनों के दौरान राजनीतिक दलों, कानून-व्यस्था से जुड़े विभागों, जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों (एसपी), राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें कीं. कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “विधानसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा होगी. यही सुविधा दिव्यांग मतदाताओं (40 प्रतिशत से अधिक) के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए उन्हें चुनाव की अधिसूचना के पांच दिनों के भीतर फॉर्म 12डी भरना होगा.” उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने-ले जाने की सुविधा भी मिलेगी. 

राज्य में 1.97 करोड़ मतदाता
कुमार ने बताया कि राज्य में 1.97 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 98.5 लाख महिलाएं, 98.2 लाख पुरुष और 762 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि राज्य में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 2.02 लाख मतदाता और सौ साल से ज्यादा उम्र वाले 2948 मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 18 से 19 वर्ष उम्र के 4.43 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे. वहीं, राज्य में 19,854 सर्विस मतदाता हैं. 

मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए चलेगा अभियान
कुमार ने कहा कि पांच पीवीटीजी-अबुझमाड़िया, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर और बैगा मतदाता, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनके नामांकन के लिए एक गहन अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य में इनकी संख्या 1.86 लाख है और 1.15 लाख लोग 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, जिनमें से 1.13 लाख मतदाता हैं. कुमार ने मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने का आग्रह किया. 

ये भी पढ़ें-  Bastar: चुनाव में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक जुटा रहे नक्सली, बस्तर पुलिस ने की कार्रवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget