एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कांकेर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, 'जहां ये पार्टी रहेगी वहां विकास हो ही नहीं सकता'

Chhattisgarh Elections 2023 News: पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला.

Chhattisgarh News: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को बीजेपी को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) पर हमला करते हुए कहा कि जहां भी यह पार्टी रहेगी वहां विकास हो ही नहीं सकता है. पीएम मोदी ने साथ ही दावा किया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के समर्थन में आंधी चल रही है उसकी एक झलक कांकेर में भी दिखाई दे रही है.

पीएम मोदी ने कहा, ''जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब हमेशा ही उसने छत्तीसगढ़ राज्य की अनदेखी की लेकिन हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सभी कदम उठाए. बीजेपी हमेशा छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए काम कर रही है.'' पीएम मोदी ने कहा, ''छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बीते पांच साल नाकामियों के पांच साल रहे है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को केवल अपराध ही दिया है. आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है अब नहीं सहना है. कांग्रेस सरकार को बदल कर रख देना है.''

पीएम मोदी ने हमला बरकरार रखते हुए कहा, ''जब कांग्रेस भ्रष्टाचार करती है तो केवल राज्य का नुकसान नहीं होता बल्कि हर घर का नुकसान होता है. वह आपके बच्चों का भविष्य उजाड़ देती है. आपके पास कोयला है लेकिन बिजली पर्याप्त नहीं मिलती, कांग्रेस के लोग आपके कोयले में कमीशन खा ररहे हैं.''

छत्तीसगढ़ को टॉप का राज्य बनाना संकल्प- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जनसभा में बीजेपी की उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा, ''गरीब की चिंता करना बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है. बीजेपी का संकल्प हर गरीब आदिवासी और पिछड़ों की रक्षा करना है. बीजेपी का संकल्प छत्तीसगढ़ को देश का टॉप राज्य बनाने का है.''

कांग्रेस गरीबों को मकान देने में बन रही बाधा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, ''हमने अपनी सरकार में देश में अभी तक चार करोड़ लोगों को घर दे दिए हैं. अभी हमारा यह कार्यक्रम रुकने वाला नहीं है लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार यहां के गरीबों को मकान देने में बाधा कर रही है. उनको चिंता है कि अगर मोदी ने इनको घर दे दिया तो वह मोदी का गुणगान करेंगे.''

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी हैं बस्तर की 12 सीटें, 7 नवंबर को वोटिंग, कांग्रेस-BJP में कांटे की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget