एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म, 17 नवंबर को 70 सीटों पर होगी वोटिंग

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम को चुनाव प्रचार की अवधि का समापना हो गया. अब प्रत्याशी और मतदाता 17 नवंबर की सुबह का इंतजार कर रहे हैं जब मतदान शुरू होंगे.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान (Voting) से पहले बुधवार (15 नवंबर) शाम 5 बजे प्रचार (Campaign) का शोर थम गया. मतदान के दिन से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म करने का नियम है. आखिरी दिन बीजेपी (BJP) औऱ कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा. इनमें बीजेपी की तरफ से अमित शाह (Amit Shah) और कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल थे, जिन्होंने क्रमश- जांजगीर-चांपा और बेमतरा में चुनावी रैली को संबोधित किया. 

चुनाव से पहले बुधवार को सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग की चार सीटों पर धुआंधार रोड शो किया. वहीं, राहुल गांधी ने भी बेमतरा में जनसभा को संबोधित कर विपक्षी  बीजेपी पर जमकर हमला बोला. साथ ही उन्होंने यहां की जनसभा में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ा वादा करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस सरकार में हर साल 15000 रुपये  दिए जाएंगे. उधर, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की और सत्तारूढ़ कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि यह सरकार को एटीएम की तरह इस्तेमाल करती है. 

पहले चरण में यहां हुए मतदान
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं. पहले चऱण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर मतदान कराया गया जिनमें से 12 बस्तर संभाग की सीटें थीं जो कि नक्सलवाद प्रभावित हैं. इनमें से कुछ पर सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की भी खबरें आईं. इनमें 20 में से कुछ सीटें हाई प्रोफाइल थीं, जिनमें पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह की राजनांदगांव सीट और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की चित्रकोट सीट शामिल हैं. 

सीएम और डिप्टी सीएम की सीट पर चुनाव
दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर (शुक्रवार) को कराया जाएगा. जिस दौरान 70 सीटों पर जनता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. आखिरी चरण के चुनाव में सीएम बघेल की पाटन सीट पर भी मतदान होने हैं. वहीं, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अम्बिकापुर सीट पर भी चुनाव होना है. इस सीट पर टीएस सिंह देव के करीबी रहे राजेश अग्रवाल ही उनके खिलाफ खड़े हुए हैं. राजेश अग्रवाल को बीजेपी ने टिकट दिया है. बता दें कि राज्य में मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: 50 फीसदी मतदान केंद्रों की होगी CCTV कैमरे से निगरानी, अंतिम चरण में तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget