एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: पैरामिलिट्री फोर्स के हाथों में बस्तर की सुरक्षा, चप्पे चप्पे पर जवान तैनात, सीसीटीवी कैमरे से की जा रही निगरानी

Chhattisgarh Election 2023 News: बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में कुल 9 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जबकि बस्तर जिले में तीन विधानसभा के गणना के लिए एक ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण का मतदान 7 नवंबर को संपन्न हो चुका है. बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा वोट बस्तर विधानसभा में पड़े, जबकि बीजापुर विधानसभा में सबसे कम वोटिंग हुई. बस्तर विधानसभा में 84.67 और बीजापुर में सबसे कम 48.37% वोटिंग  हुई. नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टी मतदान के करीब दो दिन बाद सुरक्षित मुख्यालय पहुंच गई. 

संभाग के अलग-अलग जिलों में कुल 9 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जबकि बस्तर जिले में तीन विधानसभा के गणना के लिए एक ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है. सभी स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन, बैलेट यूनिट और व्हीव्हीपॅट और मतदान सामग्रियों को शनिवार के करीब रात 12 बजे जमा कर दिया गया है. ऑब्जर्वर और जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में सभी स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है.

पैरामिलिट्री फोर्स के हाथों सुरक्षा की कमान

बस्तर जिले के तीन विधानसभा चित्रकोट, जगदलपुर और बस्तर विधानसभा के लिए एक ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है. तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न होने के बाद इव्हीएम, बैलेट यूनिट और व्हीव्हीपॅट सहित अन्य मतदान सामग्रियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और 3 प्रेक्षक सुब्रत गुप्ता, आरएच ठाकरे, सुदेश कुमार मोखटा और जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम की उपस्थिति में शासकीय आदर्श महाविद्यालय में स्थित स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है.

मतदान सामग्री जमा करने की प्रक्रिया संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 10 नवंबर देर रात तक चलती रही. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने स्ट्रांग रूम के बाहर तीन-तीन लोगों की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई है. बताया गया कि उनके कार्यकर्ता 8-8 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में यहां मौजूद रहेंगे. इधर सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है और यह भी बाहर में लगाए गए डिस्प्ले से स्ट्रांग रूम में निगरानी करेंगे. इसके अलावा यहां बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है जो 24 घंटे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे हुए हैं. बस्तर जिले के स्ट्रांग रूम के अलावा संभाग के अन्य स्ट्रांग रूम में भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. खुद सीआरपीएफ के जवान इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे हैं.

3 दिसंबर को होगी मतगणना

इधर बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में उम्मीद के मुताबिक इस बार अच्छी वोटिंग हुई, खासकर अन्तागढ़, कांकेर, कोंटा और  भानुप्रतापपुर के साथ दंतेवाड़ा और नारायणपुर में ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया और यही वजह है कि इस बार मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा. 3 दिसंबर को प्रदेश के अन्य 78 सीटों के साथ बस्तर के 12 सीटों में भी नतीजे सामने आएंगे. फिलहाल भाजपा- कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के साथ अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी इस बार अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. लेकिन 3 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि इस बार बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में किस पार्टी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: वोटर आईडी भूल गए तो इन दस्तावेजों को दिखाकर कर सकते हैं मतदान, पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget