एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: देश के पहले ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र पर सभी थर्ड जेंडर ने डाले वोट, चुनाव आयोग का किया शुक्रिया

Chhattisgarh Election: मंगलवार को हुए प्रथम चरण के मतदान में महिला और पुरुषों के साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं के लिए भी देश का पहला ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र कांकेर जिले पखांजूर में बनाया गया था.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा सीटों में मंगलवार को हुए प्रथम चरण के मतदान में महिला और पुरुषों के साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं के लिए भी खास ख्याल रखते हुए देश का पहला ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा के अंर्तगत पखांजूर में बनाया गया था. जहां ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान किया. दरअसल जिला प्रशासन की पहल से संगवारी मतदान केंद्र के साथ-साथ ट्रांसजेंडर मतदाताओं  के लिए रेनबो मतदान केंद्र बनाया गया था. इस मतदान केंद्र को खास तरह से सजाया भी गया था. जहां मतदान करने पहुंचे ट्रांसजेंडरों ने जिला प्रशासन के इस पहल के लिए काफी खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया. खास बात यह रही कि इस मतदान केंद्र की सुरक्षा बस्तर फाइटर्स पुलिस में हाल ही में चयन होकर आए ट्रांसजेंडर पुलिस कर्मियों ने संभाल रखी थी.

ट्रांसजेंडरों के लिए देश का पहला मतदान केंद्र 

दरअसल, कांकेर जिले के पखांजुर में ट्रांसजेंडर्स मतदाताओं के लिए इस बार मतदान केंद्र बनाया गया था. जिसे रेनबो मतदान केंद्र का नाम दिया गया. इस मतदान केंद्र की सुरक्षा में भी ट्रांसजेंडर सुरक्षाकर्मी तैनात थे. मंगलवार सुबह से ही आम मतदाताओं के साथ ट्रांसजेंडर मतदाता वोट करने के लिए रेनबो मतदान केंद्र में पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जब इस रेनबो मतदान केंद्र में थर्ड जेंडर मतदान करने पहुंचे तो मतदान मित्रों ने उन पर फूल बरसाकर और  गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उनको मतदान कक्ष तक ले गए. जहां थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

इस दौरान थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने आप को गौरान्वित महसूस करते हुए जिला प्रशासन को इस पहल के लिए शुक्रिया अदा किया. कांकेर ज़िला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि थर्ड जेंडर मतदाताओं को स्पेशल महसूस कराने और जेंडर इक्वालिटी का संदेश देने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नई पहल की. चुनाव आयोग के कहने पर पखांजूर में ट्रांसजेंडरों के लिए देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र बनाया गया. जहां सुबह से आम लोगों के साथ थर्ड जेंडर समुदाय के मतदाता  मतदान करने पहुंचे.

ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने प्रशासन का किया शुक्रिया अदा

दरअसल, अंतागढ़ विधानसभा के पखांजूर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-3 में ट्रांसजेंडर्स के लिए देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र बनाया गया. इंद्रधनुष के सात रंगों से इस मतदान केंद्र को सजाया गया था. इस केंद्र के अंतर्गत 8 तृतीय लिंग वाले मतदाता हैं. इस वर्ग वालों का झंडा सतरंगी होता है. इस वजह से इस केंद्र को इंद्रधनुष के सात रंगों से सजाया गया. रेनबो मतदान केंद्र की खासियत यह थी कि यहां की सुरक्षा की कमान बस्तर फाइटर्स के 7 ट्रांसजेंडर सुरक्षा कर्मी के हाथों में थी. वही सभी ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने बढ़-कर कर मतदान किया और इस तरह के मतदान केंद्र और उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: ‘प्रचार करने नहीं, CM के शपथ ग्रहण का न्योता देने आया हूं’, छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget