एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: विधानसभा के बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण को किया गया पेश, जानिए कितनी बढ़ी प्रति व्यक्ति आय

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश किया गया है. पिछले वर्ष की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर वृद्धि का अनुमान जताया है. 

Budget session in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 सदन में पेश किया गया है. पिछले वर्ष की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर 2020-21 की तुलना में 11.54 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है. राज्य में प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि दर्ज किया है. प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 18 हजार 401 रुपए अनुमान लगाया गया है.

कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में वृद्धि

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को सदन में राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया और भारत सरकार से राज्य की स्थिति को बेहतर बताया है. सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2021-22 में कृषि,उद्योग और सेवा क्षेत्र में वृद्धि बताया गई है.जारी आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.88 फीसदी वृद्धि, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस और जल आपूर्ति सम्मिलित) 15.44 फीसदी वृद्धि और सेवा क्षेत्र में 8.54 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के आंकड़ों में गजब का खेल, सामने आई ये चौंकाने वाली बात

प्रति व्यक्ति आय में 11. 93 फीसदी की वृद्धि

जारी आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार प्रति व्यक्ति आय (निवल राज्य घरेलू उत्पाद Net State Domestic Product प्रचलित भावों पर) प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 के अनुमान के अनुसार एक लाख 5 हजार 778 रुपये से बढ़कर वर्ष 2021-22 में एक लाख 18 हजार 401 रुपये का अनुमान है. जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.93 फीसदी वृद्धि दर्शाता है.

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विधानसभा में परिसर में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस किया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को भारत सरकार से बेहतर बताया है. उन्होंने कहा कि देश की स्थति में हमारा प्रदर्शन बेहतर होना अनुमानित है. 2021-22 में कृषि उद्योग और सेवा क्षेत्र में पॉजिटिव वृद्धि हुई है. 

भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन में तुलना

उन्होंने कहा, उद्योग क्षेत्र में हमारा परफॉर्मेंस 11.44 फीसदी है. जबकि भारत सरकार का 11.83 फीसदी है. सेवा क्षेत्र में 8.44 है. हमारा और भारत सरकार का 8.24 है. इस प्रकार हमारा प्रदर्शन भारत सरकार से तुलनात्कम रूप से बेहतर है. जीडीपी स्थिर भाव में कृषि के क्षेत्र में 16.73 फीसदी जबकि भारत सरकार का 15.67 फीसदी, उद्योग के क्षेत्र 50.61 फीसदी जबकि भारत सरकार का 30.22 फीसदी है. सेवा क्षेत्र में 32.66 फीसदी और भारत सरकार 54.10 फीसदी है.

प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि

प्रति व्यक्ति आय घरेलू राज्य उत्पाद प्रचलित भाव पर 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 18 हजार 401 रुपया है. भारत सरकार का 1 लाख 50 हजार 326 रुपया है. प्रति व्यक्ति आय प्रतिशत में राज्य का 11.93 फीसदी और भारत सरकार 16.09 फीसदी है. गौरतलब है की 2020-21 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 5 हजार 778 रुपये था. इसमें वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें-

Raipur: महिला दिवस पर सीएम भूपेश बघेल की बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ में दूसरी बेटी के जन्म पर मिलेंगे इतने हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget