एक्सप्लोरर

Narayanpur Protest: धर्मांतरण की आग में झुलस रहा बच्चों का भविष्य, अस्थाई शिविरों में रह रहे 30 बच्चों की पढ़ाई रुकी

Chhattisgarh: नारायणपुर जिले में कई परिवारों के ईसाई धर्म अपनाने के कारण कथित रूप से उन्हें गांव से निकाल दिया गया है. धर्मपरिवर्तन से जुड़ा यह पूरा मामला बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल नारायणपुर जिले में कथित धर्मपरिवर्तन को लेकर लगातार हो रही झड़पों के कारण नौवीं की छात्रा मोहंती सलाम पिछले 21 दिनों से अस्थाई शिविर में रह रही हैं. झड़प के बाद जब सलाम के परिवार को कथित रूप से उनके बोरावंद गांव से निकाल दिया गया तो उसकी कॉपी-किताबें वहीं छूट गईं. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से नारायणपुर में ईसाई और गैर-ईसाई समुदायों के बीच धर्मपरिवर्तन को लेकर लगातार झड़पें हो रही हैं.

सलाम का कहना है कि वह अपने गांव जाकर फिर से स्कूल जाना और अपनी पढ़ाई शुरू करना चाहती हैं. सलाम उन 30 बच्चों में से है जो नारायणपुर शहर के इंडोर स्टेडियम में लगाए गए अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं. इन परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के कारण कथित रूप से गांव से निकाल दिया गया है. धर्मपरिवर्तन से जुड़ा यह पूरा मामला बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल रहा है. सलाम ने बताया कि हम 18 दिसंबर से ही इंडोर स्टेडियम में रह रहे हैं. हमें गांव से निकाल दिया गया. हमारी किताबें और कपड़े सबकुछ खो गए. मैं बस स्कूल वापस जाने के बारे में सोच रही हूं. मैं पढ़ना चाहती हूं.

30 बच्चे शिविर में
बोरावंद गांव के 11 स्कूली बच्चे अपने परिवार के साथ शिविर में रह रहे हैं. गौरतलब है कि नारायणपुर जिले के बेनूर इलाके के 14 गांवों के आदिवासी ईसाई परिवारों ने बड़ी संख्या में 18 दिसंबर, 2022 को जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था. इनका दावा था कि ईसाई धर्म अपनाने के कारण असामाजिक तत्वों ने उन्हें मारा-पीटा और उन्हें गांवों से बाहर निकाल दिया है. जिला प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और इन सभी के लिए अस्थाई शिविरों में जरूरत की सभी चीजें मुहैया करायी गयी हैं.

बच्चों में बैठता जा रहा है डर
हालांकि, ये सभी परिवार अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं, लेकिन सभी मानसिक रूप से परेशान हैं. खास तौर से सभी बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान हैं. शिविर में रह रही महिला नारसवती नेताम का कहना है कि हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में है. उन्होंने हमें मकान खाली करते हुए देखा है. वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. वे सुनते रहते हैं कि लोग (आदिवासी ईसाई) घरों से बाहर भगाए जा रहे है.  इससे उन्हें डर लग रहा है. वहीं भाटपल गांव की रहने वाली नेताम का कहना है कि हम उनकी पढ़ाई में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान हैं. 

बच्चों की पढ़ाई रुकी
इसके साथ ही उन्होंने ऐसे मुश्किल वक्त में भी डटे रहने और इस चुनौती से निपटने के प्रयासों तथा एक-दूसरे की मदद करने को लेकर बच्चों की तारीफ भी की. उन्होंने बताया कि बड़ी कक्षाओं के बच्चे अन्य बच्चों को पढ़ा रहे हैं. नेताम ने बताया कि शिविरों में कविताएं सीखने और बैडमिंटन आदि खेलने से लोगों को काफी राहत भी मिल रही है. उन्होंने कहा कि लेकिन यह कितना लंबा चलेगा? प्रशासन को तत्काल कदम उठाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपने घरों को लौट सकें.

 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे बोलते हैं फर्राटेदार इंग्लिश, जानिए इसके पीछे की क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget