एक्सप्लोरर

Bilaspur News: राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस चला रही ये खास कैंपेन, बीजेपी ने साधा निशाना

Chhattisgarh News: इस कैंपेन में पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता एक वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

Bilaspur News: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता खत्म किये जाने को लेकर कांग्रेस (Congress) नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है. देशभर के अलग-अलग प्रदेशों में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.. इस बीच राहुल गांधी के समर्थन में बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से कैंपेन चलाया जा रहा है. इस कैंपेन में पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता #CGStandsWithRahulGandhi के साथ एक वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

जानिए कैंपेन में क्या सवाल पूछ रहे हैं कांग्रेसी
बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने बताया कि इस वीडियो मैसेज में राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने से लेकर कारोबारी अडानी का केंद्र सरकार के साथ रिश्ते पर सवाल पूछा जा रहा है. इस कैंपेन में कांग्रेस ने कुछ सवालों की लिस्ट दी है जिसमें राहुल गांधी की लोकसभा से रद्द सदस्यता, उनको बंगला खाली करने के आदेश और कारोबारी अडानी के साथ केंद्र सरकार के संबंधों को लेकर वे सवाल पूछते हुए वीडियो अपलोड कर रहे हैं और राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं.

कैंपेन को लेकर क्या बोली बीजेपी
वहीं कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के समर्थन में चलाए जा रहे कैंपेन को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. बीजेपी के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश का स्वरूप क्या होना चाहिए, देश कैसा होना चाहिए, इसे छोड़कर कांग्रेस केवल राहुल, राहुल, राहुल करने में लगी है. देश में लोकतंत्र भी जीवित है और राहुल गांधी भी सुरक्षित हैं. राहुल को छोड़, राहुल बचाओ का नारा छोड़, कांग्रेस को विकास कराओ का नारा छत्तीसगढ़ में लगाना चाहिए. गौरतलब है कि हाल ही में मानहानि मामले में दो साल की सजा पाए राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाये सूरजपुर नगर के युवा उद्यमी, यूएसए की यूनिवर्सिटी देगी डी. लिट की उपाधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget