एक्सप्लोरर

Viral Video: कांग्रेस विधायक की 'उल्टा लटकाने' की धमकी पर विपक्ष हमलावर, कहा- ये ओछी हरकत

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक डॉ विनय जायसवाल विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. उन्होंने कल गंदगी देखकर एसईसीएल के कर्मचारी और सफाई ठेकेदार को फोन पर 'उल्टा लटका देने' की धमकी दी थी.

कांग्रेस विधायक डॉ विनय जायसवाल ( Congress MLA Dr Vinay Jaiswal) का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सियासत गर्म है. मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (Manendragarh Chirmiri Bharatpur) जिले का है. वीडियो में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल एसईसीएल (SECL) के कर्मचारी को फोन पर उल्टा लटका देने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. कर्मचारी को धमकी देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP President Arun Sao) और चिरमिरी नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस विधायक पर जुबानी हमला किया है. कल चिरमिरी नगर पालिक निगम में जनसंपर्क अभियान के दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल पत्नी संग वार्ड क्रमांक 31 में रूके थे.

गंदी नाली देखकर भड़के विधायक ने दी धमकी

विधायक गंदी नाली देखकर अचानक भड़क गए. उन्होंने गाड़ी से उतरकर को फोन लगाया और एसईसीएल के कर्मचारी और सफई ठेकेदार को उल्टा लटका देने की धमकी दे डाली. आज बस्तर (Bastar) पहुंचे अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता घबराए हुए हैं. इसलिए ऊल जुलूल बयान देकर ओछी हरकतें कर रहे हैं. नगर पालिक निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ विनय जायसवाल का दौरा था. उन्होंने सफाई के मामले में कर्मचारी को धमकाया है. उनकी पत्नी कंचन जायसवाल महापौर हैं.

विपक्ष के निशाने पर आए डॉ विनय जायसवाल

उनके क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 150 से ऊपर सफाई कर्मचारी नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में कार्यरत हैं. विधायक को उनके क्षेत्र में भी गंदगी देखना चाहिए. नाली बजबजा रही है और गंदगी का अंबार है. संतोष सिंह ने कहा कि एसईसीएल केंद्र सरकार का उपक्रम है. इसलिए उसके कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं. उनके अधीनस्थ राज्य सरकार और नगर निगम के अधीनस्थ कर्मचारी, सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं. विधायक को उस क्षेत्र की भी सफाई कराना चाहिए.

Durga News: गाड़ी में धक्का लगाने से किया था इनकार, दोस्तों ने ईंट और कैची से गोदकर की हत्या, 6 लोग गिरफ्तार

Chhattisgarh Politics: बस्तर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज, कांग्रेस-बीजेपी के बड़े नेता लगतार कर रहे हैं दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget