एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की किसान जोड़ो सम्मान यात्रा शुरू, बीजेपी ने उठाये ये सवाल

आज से कांग्रेस छत्तीसगढ़ में किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. इस यात्रा का समापन दिसंबर में होगा. किसान जोड़ो सम्मान यात्रा रथ प्रदेश के सभी जिलों से गुजरेगा.

Chhattisgarh News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है. इसी तर्ज पर कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. इस यात्रा में 36 किसान रथ पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे. इन रथों को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद किसान रथ पूरे प्रदेश में राहुल गांधी के संदेशों को गांव गांव तक पहुंचाएंगे.

आज से कांग्रेस का किसान सम्मान यात्रा

दरअसल आज से छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है. रायपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 36 किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा. किसान सम्मान यात्रा रथ प्रदेश के सभी जिलों से गुजरेगा.

लगभग 2500 कि.मी. से अधिक की सम्मान यात्रा में 90 विधानसभा के प्रत्येक , नगर, ग्रामों और बुथों में 36 किसान रथ राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और छत्तीसगढ़ शासन की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे. किसान सम्मान यात्रा का समापन दिसंबर में होगा. इसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा भी शामिल होंगे.

भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार- रामबिलास साहू

प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं. हमने किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया. प्रदेश के 20 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ.धान की कीमत वायदानुसार 2500 रुपए प्रति क्विंटल दी. सरकार इस साल धान की कीमत 2640 और 2660 रूपए देगी. धान के अलावा सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना, के माध्यम से कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष और वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है.

बीजेपी ने कहा -राज्य सरकार तो मात्र एजेंसी है

इधर बीजेपी ने कांग्रेस के किसान सम्मान यात्रा पर सवाल उठाया है. धान खरीद की व्यवस्था और एमएसपी को लेकर बीजेपी के किसान नेता संदीप शर्मा ने कहा कि भुपेश बघेल सरकार को तो किसानों से माफी मांगो यात्रा निकलनी चाहिए. धान की जो रिकार्ड खरीद की बात कही जा रही है, वास्तव में समर्थन मूल्य का पूरा भुगतान केंद्र की मोदी सरकार कर रही है. यहां तक बारदाना, सुतली, तौलाई, स्टैकिंग, ट्रांपोर्टिंग इन सब का पैसा भी केंद्र सरकार दे रही है. राज्य सरकार तो मात्र एजेंसी है. इस सरकार में किसान जितना परेशान हुए हैं उतना कभी नहीं हुए.  किसान कभी बारदाना, कभी टोकन, कभी पंजीयन, तो कभी भुगतान के लिए परेशान होते रहे हैं.

Chhattisgarh: कार्तिक पूर्णिमा पर सीएम बघेल ने गुलाटी मार कर खारुन नदी में लगाई डुबकी, सामने आया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget