एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सीएम विष्णु देव साय की स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, जल्द शुरू होगा 'कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध' अभियान

Chhattisgarh Health Service: सीएम विष्णु देव साय के साथ बैठक में चिकित्सा विभाग की अपर मुख्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज, संबद्ध अस्पतालों, नर्सिंग कॉलेजों, डेंटल कॉलेज के वर्तमान स्थिति की जानकारी दी.

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Shay Meeting : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय के महानदी भवन में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक ली. उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और एंबुलेंस सेवा-108 को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने राज्य को कुष्ठमुक्त बनाने के लिए जल्द ही "कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध" अभियान शुरू करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉक्टरों को मरीजों के लिए जेनेरिक दवाईयां ही प्रिस्क्राइब करने को कहा है. सभी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने जगदलपुर और बिलासपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का काम आगामी फरवरी माह तक हर हाल में पूर्ण करने को कहा है, ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों मार्च में इनका लोकार्पण कराया जा सके. उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी बैठक में शामिल थे.

'आधे घंटे में पहुंच जाना चाहिए एंबुलेंस'
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में कहा है कि हर जरूरतमंद मरीज के पास एंबुलेंस तत्काल पहुंचे. उन्होंने कहा कि मरीजों तक एम्बुलेंस आधा घंटे में पहुंच जाना चाहिए. सीएम विष्णु देव साय ने सड़कों पर विचरण करने वाले मानसिक रोगियों के इलाज एवं कल्याण के लिए तुरंत कदम उठाने और उनके त्वरित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए. मुख्यमंत्री ने बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली. 

अपर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य स्थिति की दी जानकारी
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै ने मुख्यमंत्री को राज्य के मेडिकल कॉलेजों, संबद्ध अस्पतालों, नर्सिंग कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों के वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रमों, एनीमिया मुक्त भारत, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: बीजेपी ने नए चेहरों को क्यों दी 3 राज्यों की कमान? छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget