एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: PSC परीक्षा में धांधली के आरोपों पर रमन सिंह को सीएम बघेल का जवाब, बोले- शिकायत दर्ज कराएं, जांच करेंगे

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएससी की नियुक्ति में लगे धांधली के आरोपों पर बीजेपी को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति करने की जगह शिकायत दर्ज कराए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) ने पीएससी भर्ती में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को चिट्ठी लिखी थी और मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी. रमन सिंह का आरोप था कि इसमें 18 ऐसे लोगों को नियुक्ति दी गई है जो कि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के नेताओं और बड़े अधिकारियों के रिश्तेदार हैं. अब इस मामले में सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की प्रतिक्रिया आई है. सीएम बघेल ने कहा कि वह शिकायत दर्ज कराएं जांच कराई जाएगी, केवल आरोप न लगाएं. किसी मंत्री के रिश्तेदार को नौकरी नहीं दी गई है. 

सीएम बघेल ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''बीजेपी के लोग लगातार पीएससी की बात कर रहे हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरकार में बैठे लोग और अधिकारियों के रिश्तेदारों की नौकरी लगाई गई है. मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि किसी भी मंत्री और विधायक के रिश्तेदार नहीं हैं. सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है. अधिकारियों की बात है तो उसका जवाब वे कोर्ट में दे रहे हैं.''

रमन सिंह के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी- सीएम बघेल
सीएम बघेल ने कहा कि वह मामले की जांच कराने के लिए तैयार हैं. सीएम ने कहा, ''बीजेपी के शासन काल में पीएससी की परीक्षा विवादित रही है. हाई कोर्ट में उसके खिलाफ फैसले आए, लेकिन उसमें रमन सिंह ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की. इसका मतलब है कि गड़बड़ी थी, गड़बड़ी थी तो उस आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए थी. रमन सिंह आज किस आधार पर बयान दे रहे हैं. उनके कार्यकाल में कौन से पीएससी के ऐसे एग्जाम थे जो विवादित नहीं थे. ये बताएं.''

केवल राजनीति कर रहे- सीएम बघेल
सीएम बघेल ने आगे कहा, '' हमलोग सरकार में आए तो लगातार पीएससी और व्यापम के एग्जाम हो रहे हैं. ये कह रहे हैं कि रिश्तेदार की नौकरी लगी. अगर लगी है तो शिकायत कराएं हम जांच करेंगे. ये शिकायत नहीं कर रहे हैं बल्कि सिर्फ आरोप लगा रहे हैं. इनको केवल राजनीति करनी है.''

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल ने युवा मितान परिवहन योजना का किया शुभारंभ, कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget