एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से नये जिले की शुरुआत, इन जिलों से लगेगी सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सीमाएं

Chhattisgarh New District: छत्तीसगढ़ के मैप में आज कई जिले के बॉर्डर बदल गये. रायगढ़ और बलौदा बाजार जिले से टूटकर बने नये जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ का शुभारंभ किया गया.

Bhupesh Baghel News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मैप में आज कई जिले के बॉर्डर बदल गये. रायगढ़ और बलौदा बाजार जिले से टूटकर बना नया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का शुभारंभ किया गया. ये राज्य का 30 वां जिला बन गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शनिवार को नए जिले का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 48 घंटे के भीतर 3 नए जिलों का शुभारंभ किया. सारंगढ़ जिला रायगढ़ से रायपुर मुख्य मार्ग सारंगढ़ राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 200 पर स्थित है.

लाखों की भीड़ में हुआ नए जिले का शुभारंभ

दरअसल सारंगढ़ में शनिवार को लाखों की संख्या नए जिले के जश्न में शामिल होने पहुंचे थे. अरसे से जिले की मांग के बाद जिला बनने पर सारंगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के शुभारंभ के बाद कहा कि सारंगढ़ भौगौलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है. आज 500 करोड़ से अधिक राशि का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है. विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जैसे बस्तर का दशहरा प्रसिद्ध है वैसे ही सारंगढ़ का दशहरा भी प्रसिद्ध है.


Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से नये जिले की शुरुआत, इन जिलों से लगेगी सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सीमाएं

इन जिलों की बदल गई सीमाएं

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का भौगालिक स्थिति के बारे में बात करें तो रायगढ़ जिले के उप खण्ड सारंगढ़, तहसील सारंगढ़ और बरमकेला को बनाया गया. वहीं रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के उप खण्ड-बिलाईगढ़ और तहसील बिलाईगढ़ को एक साथ जोड़कर नया जिला बनाया गया है. नवगठित जिले की सीमायें उत्तर में रायगढ़ जिला दक्षिण में महासमुंद जिला, पूर्व में उड़ीसा का बरगढ़ जिला और पश्चिम में बलौदा बाजार और उत्तर-पश्चिम में जांजगीर-चाम्पा जिले से लगी हुई है. जिसमें तीन तहसील सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ और उप तहसील कोसीर के साथ भटगांव शामिल है. नवगठित जिले में तीन जनपद पंचायत सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ शामिल हो रहे हैं.
 
जिले में 7 कॉलेज और 10 थाने होंगे

नए जिले सारंगढ़ की जनसंख्या साल  2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 6 लाख 17 हजार 252 है. 759 ग्राम, 349 ग्राम पंचायत, 5 नगरीय निकाय, 601 कोटवार और 720 पटेलों की संख्या है. इसके अंतर्गत 20 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल हैं जिनमें सारंगढ़, हरदी, सालर, कोसीर, छिंद, गोड़म, उलखर, बरमकेला, गोबरसिंघा, देवगांव, डोंगरीपाली, सरिया, बिलाईगढ़, पवनी, गोविंदवन, जमगहन, भटगांव, गिरसा, बिलासपुर और सरसीवा शामिल है. इसका कुल राजस्व क्षेत्रफल 01 लाख 65 हजार 14 है और 2518 राजस्व प्रकरण की संख्या है. वहीं वर्तमान में नए जिले में 1406 स्कूल, 7 कॉलेज, 33 बैंक, 3 परियोजना, 141 स्वास्थ्य केन्द्र, 10 थाना और 2 चौकी स्थापित है.

Chhattisgarh: रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देशभर में अव्वल- सीएमआईए, रमन सिंह ने रिपोर्ट पर उठाए सवाल

Surguja News: खीरे की खेती कर महिलाओं ने कमाया बढ़िया मुनाफा, मल्चिंग विधि ने किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget