एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, रायपुर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो 9 सितंबर को

Raipur News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. रायपुर में बीजेपी का बड़ा रोड शो होने वाला है.

J. P. Nadda Road Show: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बीजेपी अब चुनावी मोड में नजर आ रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है. रायपुर (Raipur) में बजेपी के द्वारा एक बड़ा रोड शो निकाला जाएगा. इसमें बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटेगी. इस रोड शो को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी तैयारी में जुट गई है. शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) की मौजूदगी में एक बड़ी बैठक का गई.

जेपी नड्डा के दौरे से पहले बीजेपी की तैयारी शुरू

दरअसल राजधानी रायपुर में 9 सितंबर को बीजेपी की बड़ा रोड शो है. इससे छत्तीसगढ़ में बीजेपी मिशन 2023 का आगाज करेगी. राज्य में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद पहली बार जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे है. इसलिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. रायपुर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. वह कार्यकर्ताओं और अलग-अलग समुदाय के लोगों से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि एक बड़ी रैली होगी इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके अलावा जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे.

रायपुर में 9 सितंबर को बीजेपी की बड़ी रैली

जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है. बीजेपी भी छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव के मूड में नजर आ रही है. एक के बाद एक बड़े आयोजन किए जा रहे हैं. अगस्त में बेरोजगारी के खिलाफ बीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन किया था. इसके बाद अब रायपुर में एक बड़ा रोड शो किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी होगी. 

आरएसएस के बैठक में भी होंगे जेपी नड्डा शामिल

इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आरएसएस के समन्वय बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक रायपुर में ही आयोजित होगा जो 10 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगी. इस बैठक में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के संगठन प्रमुख, पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा नीति जैसे गंभीर विषय पर मंथन किया जाएगा.

Surguja News: खीरे की खेती कर महिलाओं ने कमाया बढ़िया मुनाफा, मल्चिंग विधि ने किया कमाल

Chhattisgarh: रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देशभर में अव्वल- सीएमआईए, रमन सिंह ने रिपोर्ट पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget