एक्सप्लोरर

'कार्यकर्ताओं का काम नहीं करे तो अधिकारियों को उल्टा लटका...', क्या बोल गए छत्तीसगढ़ के विधायक, वीडियो वायरल

BJP MLA Viral Video: छत्तीसगढ़ के अभनपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक इंद्र कुमार साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उनके बयान की काफी चर्चा हो रही है.

Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ के अभनपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तहत आने वाली एक विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं.

दरअसल इस वीडियो में विधायक इंद्र कुमार साहू कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बीजेपी कार्यकर्ता किसी भी अधिकारी के पास जाते हैं तो अपना परिचय नहीं देते हैं और उसके बाद काम नहीं होने पर वापस लौट आते हैं.

उन्होंने कहा कि अगली बार जब कार्यकर्ता अधिकारियों के पास जाए तो बकायदा अपना परिचय दें और इसके बाद भी अधिकारी नहीं सुनते हैं तो जरूरत पड़ने पर उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. विधायक के इस बयान के दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो कैद कर ली और उसके बाद यह बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और इस बयान ने खलबली मचा दी है.

पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान दिया बयान

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो 7 जुलाई का बताया जा रहा है. जब विधायक इंद्रजीत साहू अपने विधानसभा क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में पहुंचे हुए थे, इस दिन विधायक साहू ने अभनपुर में स्थित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया.

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''जब भी किसी अधिकारी पास जाओगे तो बीजेपी वाला परिचय बताना कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. उसके बाद अधिकारी काम करता है या नहीं मुझे बताना.'' विधायक ने कहा, ''कई बीजेपी कार्यकर्ता संकोच में नहीं बताते और अधिकारी के काम नहीं होगा कहने पर वापस लौट जाते हैं. अब अगर जरूरत पड़े तो अधिकारियों को उल्टा लटका दिया जाएगा''.

इस बयान के बाद अधिकारियों में काफी चर्चा हो रही है. पिछले कार्यकाल में हमेशा कांग्रेस के विधायक अधिकारियों  पर अपनी बयान बाजी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, वहीं बीजेपी सरकार बनते ही अब बीजेपी के विधायक भी नौकरशाह पर इस तरह के बयान देकर सुर्खियों में बने हुए हैं, हालांकि इस बयान को लेकर अब तक विपक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

ये भी पढ़े: Kanker Encounter: कांकेर में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी महिला नक्सली ढेर, विस्फोटक और हथियार भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget