एक्सप्लोरर

Bijapur Crime News: बीजापुर में सड़क निर्माण कराने गए ठेकेदार समेत 4 लोग 10 दिन से हैं लापता, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh: बीजापुर में सड़क निर्माण कराने गए ठेकेदार समेत चार लोग 10 दिनों से लापता हैं. इस मामले में पुसिस ने नक्सली अपरहण की आशंका जताई है. साथ ही वो दूसरे एंगल से भी केस की जांच कर रही है.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के  घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र  में सड़क निर्माण कराने गए पेटी ठेकेदार समेत उनके चार साथी पिछले 10 दिनों से लापता हैं. इन सभी का नक्सलियों के द्वारा अपरहण करने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अब तक नक्सलियों की तरफ से अपरहण को लेकर कोई नक्सली  पर्चा या बयान सामने नहीं आया है, लेकिन रहस्यमयी तरीके से पेटी ठेकेदार समेत चार लोगों के  गायब होने को लेकर अफरा-तफरी मच गई है.

बताया जा रहा है कि जिस इलाके में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, वह घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है.  इससे पहले भी इस नक्सली इलाके में सड़क निर्माण कार्य का विरोध कर चुके हैं. वहीं 10 दिनों तक लापता ठेकेदारों का कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों ने बीजापुर पहुंच एसपी से मदद की गुहार लगाई है. हालांकि एसपी का कहना है कि अब तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद अब लापता लोगों की तलाश की जाएगी.

बीते 24 दिसंबर से है लापता
जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के निवासी निमेन्द्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग, बस्तर जिले के लौंहडीगुड़ा निवासी टेमरु नाग, दंतेवाड़ा के बारसूर निवासी चापड़ी बत्तेया लापता हैं. ये सभी बीती 24 दिसंबर को  बीजापुर जिले के गोरना इलाके में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देखने गए हुए थे. जिसके बाद वो वहां से वापस नहीं लौटे. इतने दिनों तक रहस्यमई तरीके से इनके गायब होने की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने रविवार को इसकी जानकारी स्थानीय मीडिया को दी. इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से गुहार लगाई कि अगर नक्सलियों द्वारा ठेकेदारों का अपहरण किया गया है तो उन्हें रिहा कर दें.

परिजनों ने  एसपी  से भी मुलाकात
परिजनों ने बीजापुर  के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय  से भी मुलाकात की और इसकी जानकारी दी. एसपी ने परिजनों की शिकायत पर ठेकेदारों की पतासाजी करने की बात कही है. फिलहाल इन ठेकेदारों को लापता हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नक्सलियों की ओर से भी उनके अपरहण की कोई जानकारी नहीं मिली है. ऐसे में पुलिस नक्सली अपरहण की आशंका जताने के साथ ही दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. 

Raipur: रायपुर में पुलिस का नववर्ष मिलन, नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने CM बघेल से साझा किए अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget