एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: एंटी नारकोटिक्स टीम की छापेमारी में गैरेज से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक गैरेज पर छापेमारी के दौरान, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Jashpur: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force) की टीम ने ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ एक्शन मोड में है. इस टीम ने वाहन बॉडी गैरेज (Vehicle Body Garage) के अंदर छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप (Cough Syrup) बरामद किया है. इस मामले में गैरेज संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस नशे के कारोबार से जुड़ा एक अन्य आरोपी अभी फरार है, पुलिस आरोपी की तलाश में हैं. नशे का यह पूरा मामला कांसाबेल थानाक्षेत्र (Kansabel Police Station) का है.

मुखबिर की सूचना पर हुई गैरेज पर छापेमारी
दरअसल, पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि, कांसाबेल का अंकित विश्वकर्मा, जो किराए के भवन में वाहन बाडी गैरेज चलाता है, उसने अपने साथी साद अहमद के साथ मिलकर बीती रात में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप लाकर गैरेज में छिपाकर रखा है. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कुनकुरी मनीष कुमार कुंवर ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर दबिश दी, जहां मौके पर दोनों आरोपी मौजूद मिले. 

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल से मिले से NSUI के छात्र नेता, आनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

460 नग प्रतिबंधित कफ सिरप हुआ बरामद 
पुलिस ने जब दोनों से प्रतिबंधित कफ सिरप के संबंध में पूछताछ की गई, इसके बाद गैरेज की तलाशी ली गई. तलाशी दौरान तीन नग खाखा कार्टून मिला. जिसमें 460 नग प्रतिबंधित कफ सिरप रखा हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने जब्त कर लिया. बाजार में इस कफ सिरप की कीमत 68 हजार 540 रूपये बताई गई है. पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा जायलो वाहन को भी जब्त कर लिया है. 

पूछताछ में आरोपी अंकित विश्वकर्मा और साद अहमद ने बताया कि, वह दोनों ने प्रतिबंधित कफ सिरप को बेचने के लिए लाए थे. मामले में आरोपी अंकित विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी कांसाबेल और साद अहमद उम्र 26 साल निवासी कांसाबेल के रहने वाले हैं. आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. 

इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
जहां न्यायालय के आदेश आरोपियों को जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी मनीष कुमार कुंवर, सहायक उप निरीक्षक दिनेश पाण्डेय, राजेश यादव, प्रधान आरक्षक गोविन्द नायक, आरक्षक योगेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

बता दें कि, जशपुर जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है. इस टीम में एक डीएसपी, एक निरीक्षक, दो उप निरीक्षक, दो प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को शामिल किया गया है, जो जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने का काम करेंगे.

 

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: बेटी के शव को कंधे पर उठाकर 10 किमी पैदल चला पिता, Video वायरल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget