एक्सप्लोरर

Balod: छत्तीसगढ़ में युवक ने प्रशासन के सामने रख थी अजीबो-गरीब सर्टिफिकेट की मांग, सुनकर सभी हैरान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जिले बालोद में एक युवक ने प्रशासन के सामने ऐसी मांग रखी जिसे सुन हर कोई हैरान है. राजस्व कार्यालय पहुंच कर युवक ने प्रशासन के सामने इस मांग को रखा है.

Balod District Certificate Case: छत्तीसगढ़ के जिले बालोद (Balod) में एक युवक ने राजस्व कार्यलाय पहुंच कर एक अजीब मांग रखी. इस युवक की मांग को सुन एसडीएम सहित हर कोई हैरान हो गया. अक्सर कार्यालयों में हम लोगों को जाति सर्टिफिकेट (Certificate), शिक्षण सर्टिफिकेट सहित अन्य ऐसे सर्टिफिकेट के लिए आवेदन लगाते देखते हैं जिनकी जरूरत लोगों को पड़ती है. जिनकी जरूरत शिक्षा, आरक्षण, व्यवसाय और मतदान तक पड़ती है. इसी बीत बालोद जिले के एक युवक ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंच कर 'नो कास्ट नो गॉड नो रीजन' सर्टिफिकेट मांग की जिसे सुनकर एसडीएम भी हैरान रह गए.

दरअसल बालोद जिले के ग्राम बोरी पोस्ट खपरी के निवासी केवल राम ने कक्षा बारहवीं के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं पॉलिटेक्निक के भी पढ़ाई की है. युवक पढ़ा लिखा है और इसकी सोच यह है कि सिस्टम में जितने भी प्रमाण पत्र मिलते हैं वह किसी मतलब के नहीं हैं. एक अजीब तरह का प्रमाण पत्र मांगने आए इस युवक ने बताया कि आरक्षण पर युवा भरोसा करते हैं तो मेहनत कहीं ना कहीं पीछे छूट जाती है. इसलिए हमें खुद के मेहनत पर विश्वास करना चाहिए और आरक्षण जैसे सर्टिफिकेट केवल लोगों को पीछे धकेलने का कार्य करते हैं.

जाति और धर्म की वजह से मेहनत रह जाता है पीछे

युवक ने कहा कि सभी धर्मों में मेरी आस्था है और मैं किसी धर्म का नहीं हूं उन्होंने कहा कि ना मैं आस्तिक हूं ना मैं नास्तिक हूं. सिस्टम ने ऐसा बनाया है कि हम किसी धर्म के बंधन में रहते हैं. भारत में या छत्तीसगढ़ में आधे से ज्यादा तनाव जाति और धर्म के नाम पर होता है.

यवक ने प्रशासन से नो कास्ट नो गॉड नो रीजन सर्टिफिकेट की मांग की

युवक ने कहा कि मैं किसी धर्म जाति को नहीं मानता मैं एक भारतीय हूं और इसलिए मैं 'नो कास्ट नो गॉड नो रीजन सर्टिफिकेट' मांगने के लिए आया हूं. क्यों हम किसी धर्म समाज के बंधनों में बंधते जा रहे हैं. हमारा राष्ट्र प्रेम ही हमें भारतीय होने का सर्टिफिकेट दिलाता है. उसने कहा कि मैं भारतीय हूं और मैं जो सर्टिफिकेट में मांग रहा हूं कृपया शासन व प्रशासन वह सर्टिफिकेट मुझे दे. दरअसल युवक एसडीएम कार्यालय पहुंचा हुआ था इससे पहले इस ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष भी अपने अजीबोगरीब मांग रख थी. युवक का कहना है की मैं भारतीय के रूप में जीवन यापन करना चाहता हूं.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोयला खदान के नाम पर काट दिए 8000 पेड़, जंगल में 4 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासुपर जोन से चलने वाली 74 ट्रेनों का बदला टाइम, लेट लतीफी से मिल सकती है छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget