एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: आज छत्तीसगढ़ में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कांकेर में पहली चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

Chhattisgarh Election 2023 News: राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चुनावी रैली है. प्रधानमंत्री की रैली दोपहर बाद तीन बजे कांकेर शहर में होगी

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को बस्तर (Bastar) क्षेत्र के कांकेर (Kanker) जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस (Congress) शासित छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चुनावी रैली है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को कांकेर जिले में एक सभा को संबोधित करेंगे. 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गुरुवार को अपराह्न 1:55 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से कांकेर रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली दोपहर बाद तीन बजे कांकेर शहर में होगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को व्यापक सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. कांकेर राजधानी रायपुर से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. 

एसपीजी के जवानों को  किया गया तैनात
कार्यक्रम की सुरक्षा में राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बलों के अलावा विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के जवानों को तैनात किया गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी गुरुवारको राज्य के राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में 15 वर्ष (2003-2018) तक सत्ता में रहने के बाद बीजेपी को 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था. 

बीजेपी की सत्ता में वापसी की कोशिश
बीजेपी अब राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. नब्बे सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सात जिलों तथा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों की 20 सीटों में पहले चरण में तथा शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर विधायक, जानें- कितने करोड़ के मालिक हैं टीएस सिंह देव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget