एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: मंत्री बनने के बाद मोहन मरकाम पहली बार पहुंचे बस्तर, आदिवासी समाज के चुनाव लड़ने पर कही ये बात

Chhattisgarh Politics: आदिवासी विकास मंत्री मोहनमरकाम ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज के कुछ नाराज लोगों से बातचीत कर उनकी नाराजगी और समस्या का हल निकाला जाएगा.

Chhattisgarh  Assembly Elections 2023: कोंडागांव (Kondagaon) के विधायक मोहन मरकाम (Mohan Markam) आदिम जाति और अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार  बस्तर (Bastar) पहुंचे. यहां उनका कांग्रेसियों ने  भव्य रूप से स्वागत किया. मोहन मरकाम ने बस्तर के साथ दंतेवाड़ा जिला का भी दौरा किया और यहां मां दंतेश्वरी देवी के दर्शन किए.

साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें आदिवासी  विकास विभाग की बड़ी जिम्मेदारी दी है. ऐसे में वो प्रदेश के 70 फीसदी आबादी वाले आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए पूरा प्रयास करेंगे. वहीं उन्होंने बस्तर संभाग में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान करने के मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. हालांकि इससे पहले  जरूर उनसे बातचीत की जाएगी और उनकी जो भी समस्या है उन्हें सुनकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

मोहन मरकाम का बीजेपी पर पलटवार
इसके अलावा कांग्रेस संगठन में फेरबदल को लेकर बीजेपी के द्वारा किए गए कटाक्ष पर भी मोहन मरकाम ने पलटवार किया. मोहन मरकाम ने कहा कि बीजेपी ने बीते चार सालों में अपने चार प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी के लोग खुद डरे सहमे हुए हैं और उन्हें अपनी हार की चिंता अभी से सताने लगी है. दरअसल, सर्व आदिवासी समाज के द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस में भी अपने  वोटों को लेकर चिंता सताने लगी है. इस वजह से यह भी माना जा रहा है कि आदिवासी विकास विभाग का मंत्री बनाने के बाद मोहन मरकाम को बस्तर के  रूठे आदिवासी समाज के लोगों को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं बस्तर के राजनीतिकारों  का मानना है कि अगर आदिवासी समाज विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करती है, तो बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य  इलाकों में  त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. क्योंकि भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में आदिवासी  समाज के प्रत्याशी को आंकलन से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे. ऐसे में चुनाव के बाद से ही सर्व आदिवासी समाज आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारी कर रहा है.

Chhattisgarh: राज्य को भूमि सम्मान से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, सीएम बघेल ने बोले-' ये प्रदेश के लिए गौरव की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget