एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने ही जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Chhattisgarh Election News: वायरल वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि पैसे लेकर रेणुका सिंह का नाम आगे किया गया. रेणुका सिंह बाहरी प्रत्याशी हैं.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल एक बेहतर और जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में हैं. बीजेपी ने कमजोर सीटों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 12 सीटों के लिए चुनाव के तीन महीने पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. वहीं बाकी बचे सीटों के लिए हर दिन बैठकों का दौर चल रहा है. हाल ही में बीजेपी के दूसरी संभावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें बीजेपी के बड़े दिग्गजों का नाम शामिल है.

इस लिस्ट को ही फाइनल और तय माना जा रहा है. वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल सूची को लेकर बवाल भी शुरू हो गया है. जिसका सीधा-सीधा नुकसान बीजेपी को झेलना पड़ सकता है. दरअसल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा से संभावित सूची में सरगुजा सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का नाम है. इसको लेकर भरतपुर-सोनहत इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई है. इसी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.



कार्यकर्ताओं में नाराजगी
वीडियो फोन पर बीजेपी कार्यकर्ता की बातचीत का है. जिसमें वे जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि पैसे लेकर रेणुका सिंह का नाम आगे किया गया, रेणुका सिंह बाहरी प्रत्याशी है, रेणुका सिंह के संसदीय क्षेत्र में भी भरतपुर-सोनहत विधानसभा नहीं आता. गौरतलब है कि बीजेपी ने आधिकारिक रूप से रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित सूची को ही फाइनल माना जा रहा है.

बीजेपी को नुकसान
बता दें कि सरगुजा सांसद रेणुका सिंह सूरजपुर जिले की रहने वाली हैं. ऐसे में भरतपुर-सोनहत विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने का संबंधित क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि रेणुका सिंह बाहरी प्रत्याशी है, उन्हे यहां कोई जानता नहीं है. ऐसे में चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है. इसी संभावना को देखते हुए रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत से टिकट नहीं दिए जाने की बीजेपी कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं.

सकता है नुकसानदायक साबित
गौरतलब है कि बाहरी प्रत्याशी बीजेपी के लिए हमेशा नुकसानदायक ही साबित हुआ है. पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में सूरजपुर जिले के प्रेमनगर सीट से कांग्रेस ने खेलसाय सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जबकि बीजेपी ने बाहरी नेता विजय प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था, और बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा था. ऐसे में भरतपुर-सोनहत में क्षेत्र में रेणुका सिंह को उतारना बीजेपी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

कांग्रेस की लगातार जीत
छत्तीसगढ़ की पहली विधानसभा भरतपुर-सोनहत में कांग्रेस से गुलाब कमरो दूसरी बार विधायक चुने गए है, और अब कांग्रेस तीसरी बार भी गुलाब कमरो के नाम पर ही दांव खेलने की तैयारी में है. भरतपुर-सोनहत विधानसभा आदिवासी बाहुल्य है. वहां बाहरी नेताओं का वैसे भी कोई अस्तित्व नहीं है. ऐसे में बीजेपी के रेणुका सिंह पर दांव खेलना भारी पड़ सकता है. जिसका उदाहरण संभावित सूची के वायरल होने पर ही दिख चुका है. इलाके के बीजेपी कार्यकर्ता बाहरी प्रत्याशी को साफ तौर पर टिकट नहीं देने की मांग कर रहे है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget