एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, जांजगीर- चांपा में 'भरोसे का सम्मेलन' में होंगे शामिल

Chhattisgarh: मल्लिकार्जुन खड़गे ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है. खड़गे जांजगीर-चांपा में आयोजित 'भरोसे क सम्मेलन' कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनावी  मुहाने पर खड़ा है. कुछ महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी. इसलिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला शुरू हो गया है. अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) इसी महीने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है.

दरअसल, दो अगस्त को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी. इस दौरान दीपक बैज ने खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था. खड़गे के न्योता स्वीकार करने के बाद अब उनका कार्यक्रम फाइनल कर लिया गया है. इस दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा बताया कि निमंत्रण स्वीकार करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे नें छत्तीसगढ़ आने के लिए अपनी सहमति दे दी है. अब 13 अगस्त को वो छत्तीसगढ़ आएंगे और जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित 'भरोसे क सम्मेलन' में शामिल होंगे. 

दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे खड़गे
बता दें इस चुनावी साल में मल्लिकार्जुन खड़गे का ये दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा होगा. इससे पहले फरवरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय नेता रायपुर आए थे. फरवरी महीने में नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था. उस समय रायपुर के जोरा ग्राउंड में मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने चुनावी आगाज कर दिया था, लेकिन अब कांग्रेस चुनाव अभियान में तेजी से जुट गई है, तो माना जा रहा है अब लगातार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है. वहीं कांग्रेस के पहले बीजेपी ने राज्य में अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है.

पिछले एक महीने में बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं का यहां लगातार दौरा हो रहा है. पीएम मोदी सात जुलाई को रायपुर में आमसभा कर चुके हैं. अब 15 अगस्त के बाद पीएम मोदी फिर से छत्तीसगढ़ आने वाले हैं. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ में दौरा कर चुके हैं. छत्तीसगढ़ के अलग अलग संभाग में बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं की चुनावी सभा हो रहा है. यानी बीजेपी ने भी छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई में निकली जाएगी 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget