एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: अमित जोगी का बड़ा दावा, कहा- 'हर व्यक्ति को करोड़पति बनाऊंगा, नहीं तो फांसी...'

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव करीब आते ही जोगी कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. अमित जोगी ने गरीबी खत्म करने के लिए बड़ा दावा किया है.

Chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का एक बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमित जोगी की जुबान फिसल गई. उन्होंने कहा कि मेरी जुबान चली जाएगी लेकिन जान नहीं जाएगी. जबकि कहा ये जाता है कि मेरी जान चली जाएगी लेकिन जुबान नहीं. इस लिए अमित जोगी अपने शपथ पत्र के साथ इस बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में सुर्खियों में आ गए है.

अमित जोगी की जुबान फिसली और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

दरअसल, विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले सभी राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने भी धुंआधार चुनावी अभियान शुरू हो गया है. लेकिन शनिवार को भारी बारिश के बीच अमित जोगी ने मस्तूरी में बड़ी सभा की है. इसके बाद जब अमित जोगी ने मीडिया से बातचीत की तो उनकी जुबान फिसल गई. उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को अपने शपथ पत्र की जानकारी दे रहे थे. लेकिन फिसली जुबान में डायलॉग गलत कह गए. 

'शपथ पत्र पूरा नहीं किया तो 2 साल की सजा दिलवा सकते है मतदाता'

अमित जोगी ने जनता का विश्वास जीतने के लिए कई बड़े दावे किए है. उन्होंने कहा, "मैं लोगों से कहा रहा हूं आप लोगों ने 15 साल बीजेपी को दिया और 5 साल कांग्रेस को दिए. लेकिन कुछ नहीं हुआ आज भी गरीबी है. मेरी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस से नहीं है. अमित जोगी की लड़ाई तो गरीबी से है. गरीबी मैं खत्म करके रहूंगा और मैं गरीबी कैसे खत्म करूंगा वो मैं एक शपथ पत्र भर कर. ये कोई घोषणा पत्र नहीं होगा. इसमें में 10 कदम उठाऊंगा और करीबी को खत्म करूंगा. अगर नहीं करूंगा तो उस शपथ पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ का कोई भी मतदाता मुझे कोर्ट ले जा सकता है. मुझपर मुकदमा चला सकता है. मुझे 2 साल तक की सजा तक दिला सकता है. ये अधिकार मतदाता के पास रहेगा."

'हर व्यक्ति को करोड़पति नहीं बनाया तो फांसी की सजा दे देना'

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे आत्मविश्वास है की मैं अजीत जोगी का लड़का हूं. मेरे में उनका खून है." इस दौरान अमित जोगी की जुबान फिसल गई और वे "मेरी जान चली जाएगी लेकिन जुबान नहीं जाएगी," कहने की जगह "मेरी जुबान चली जाएगी लेकिन जान नहीं जाएगी" कहते नजर आए. उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं यहां हर एक व्यक्ति को लखपति- करोड़पति नहीं बना पाऊं 5 साल में तो मुझे यही पर सूली पर फांसी की सजा दे देना."

30 दिन में 50 विधानसभा क्षेत्र चुनावी सभा की तैयारी

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने भी चुनावी अभियान के साथ बड़ा टारगेट सेट किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी धुआंधार दौरा करने की रणनीति बनाई है. 30 दिन में 50 विधानसभा सीट में चुनावी सभा करने का टारगेट रखा गया है. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन से हो चुकी है. इसके बाद पंडरिया, लोरमी, मस्तूरी में अमित जोगी ने सभा की है. अब अहीवारा, कवर्धा में चुनावी सभा की तैयारी चल रही है. 

जोगी कांग्रेस के शपथ पत्र के 10 बिंदु 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने 10 बिंदुओं पर अपने शपथ पत्र का प्रचार कर रही है. इसमें 4 हजार प्रति क्विंटल धान खरीदी,10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि, मुफ्त बिजली,3 हजार पेंशन,सरकारी जमीन पर काबिज लोगो को पट्टा,गरीबो को जोगी आवास 2BHK, निजी कंपनियों में छत्तीसगढ़ के 95% लोगो को नौकरी, नियमितिकरन, पूर्ण शराब बंदी और कन्या जन्म पर 1 लाख की राशि देने का शपथ हर विधानसभा क्षेत्र में ले रहे है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections: 'यह इशारा है कि लोकसभा चुनाव में भी...', उपचुनाव में इंडिया अलायंस के प्रदर्शन पर बोले टीएस सिंह देव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget