एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन, सीएम भूपेश बघेल भी भरेंगे पर्चा

Chhattisgarh Election 2023 News: सीएम भूपेश बघेल अपना नामांकन दाखिल करने के लिए लगभग 11:30 बजे दुर्ग कलेक्टर पहुंचेंगे. उसके बाद वह रिटर्निंग ऑफिसर के पास जाकर नामांकन दाखिल करेंगे.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में सोमवार (30 अक्टूबर) को दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है. दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सोमवार (30 अक्टूबर) को दुर्ग (Durg) कलेक्ट्रेट में जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सीएम भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं.

जानकारी के मुताबिक, सीएम भूपेश बघेल अपना नामांकन दाखिल करने के लिए लगभग 11:30 बजे दुर्ग कलेक्टर पहुंचेंगे. उसके बाद वह रिटर्निंग ऑफिसर के पास जाकर नामांकन दाखिल करेंगे. उसके साथ ही शपथ भी लेंगे. नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम भूपेश बघेल वहां से सीधे राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के खैरागढ़ (Khairagarh) जाएंगे, जहां पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ वो एक बड़ी सभा में शामिल होंगे.

सीएम बघेल का उनके ही भतीजे से मुकाबला
सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए हैं. उनका मुकाबला इस बार उनके ही भतीजे दुर्ग सांसद और बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल से है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल और विजय बघेल के बीच कई बार पाटन विधानसभा क्षेत्र से आमने-सामने का मुकाबला हो चुका है. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल सीएम भूपेश बघेल को मात भी दे चुके हैं. 

इसके बाद साल 2013 के विधानसभा चुनाव में सीएम भूपेश बघेल ने विजय बघेल को हराया. हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विजय बघेल को मौका ही नहीं दिया. 2019 में विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा सीट के लिए बीजेपी से टिकट दिया गया था. इस चुनाव में वो कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को भारी मतों से हराकर दुर्ग के सांसद बन गए थे. अब एक बार फिर 2023 विधानसभा चुनाव में सीएम भुपेश बघेल और विजय बघेल आमने-सामने होंगे.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को आयोग ने भेजा नोटिस, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget