एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायकों ने डाला बस्तर में डेरा, हफ्ते पर होगा मंथन

Chhattisgarh Politics: बस्तर बीजेपी जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ीसा के पार्टी के तीन विधायक आगामी 22 अगस्त को बस्तर पहुंच रहे हैं.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आते ही बीजेपी (BJP)ने बस्तर (Bastar)में चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायकों के साथ अब पड़ोसी राज्य के भी बीजेपी विधायक बस्तर में चुनावी तैयारी में जुट रहे हैं और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए रिचार्ज करने के लिए बस्तर का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को बस्तर के पड़ोसी राज्य उड़ीसा के तीन बीजेपी विधायक बस्तर पहुंच रहे हैं.

यह तीनों विधायक बस्तर जिले के चित्रकोट, जगदलपुर और बस्तर विधानसभा में लगभग सप्ताह भर डेरा डालकर बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें चुनाव के लिए रिचार्ज करेंगे. तीनों ही विधायक उड़ीसा के बड़े बीजेपी नेताओ में गिने जाते हैं. इसलिए उन्हें बीजेपी आलाकमान ने बस्तर की तीनों विधानसभा में पार्टी की पकड़ मजबूत बनाने के लिए लगभग सप्ताह भर तक कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए रिचार्ज करने के साथ चुनावी तैयारी की रूपरेखा बनाने की जिम्मेदारी दी है.

7 दिनों तक बस्तर के 3 विधानसभाओं में डालेंगे डेरा
बीजेपी जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ीसा के पार्टी के तीन विधायक आगामी 22 अगस्त को बस्तर  पहुंच रहे हैं. तीनों विधायक एक सप्ताह के प्रवास में बस्तर जिले में ही डेरा डालेंगे और जिले की तीनों विधानसभा में अलग-अलग सघन दौरा कर बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर की  बैठक करते हुए चुनावी रणनीति  की रूपरेखा तैयार करेंगे. जिलाअध्यक्ष ने बताया कि उड़ीसा के बीजेपी विधायकों के बस्तर जिले में विधानसभा स्तरीय प्रवास को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय में  जिला स्तरीय बैठक भी हुई, जिसमें  तीनों विधायकों के बस्तर प्रवास को लेकर तैयारी के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई.  

जिला अध्यक्ष मंडावी ने बताया कि उड़ीसा से आने वाले बीजेपी विधायक नित्यानंद गौड़ को बस्तर विधानसभा क्षेत्र, विधायक नउरी नायक को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र और विधायक सुभाष पाणिग्रही को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात करने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा इस बार तीनों सीटों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने और सारी कमियों को दूर करने के लिए नई रणनीति बनाने की भी जिम्मेदारी दी गई है.

बस्तर में चुनावी तैयारी में जुटी बीजेपी
दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी भी बस्तर में चुनावी तैयारी में जुट गई है. लगातार छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायकों का बस्तर में दौरा चल रहा है. वहीं बीजेपी आलाकमान ने दूसरे राज्यों से भी विधायकों के साथ-साथ केंद्रीय राज्य मंत्रियों को लगातार बस्तर संभाग की सभी 12 विधानसभा सीटों पर दौरा करने के साथ चुनाव तैयारी की भी जिम्मेदारी सौंप दी है. 

यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों से भी विधायक एक-एक सप्ताह के लिए यहां डेरा डालने पहुंच रहे हैं और बस्तर में बीजेपी को मजबूत करने के लिए स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ नई रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए पूरी तरह से रिचार्ज करने का काम रहे हैं.

Chhattisgarh: आजादी के बाद पहली बार इस नक्सलगढ़ गांव में पहुंचे कलेक्टर-एसपी, ग्रामीणों के बीच लगाई जन चौपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget