एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी ने घोषणा पत्र पर बनाई खास रणनीति, 90 विधानसभा के लिए ये है प्लानिंग

Chhattisgarh Elections 2023: बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी 90 विधानसभा में बीजेपी की घोषणा पत्र समिति जाएगी और इनकी मांगों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी में बीजेपी जोर-शोर से जुट गई है. चुनावी रणनीति के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है. शनिवार को बीजेपी के कई समितियों की बैठक हुई है, जिसमें सबसे प्रमुख बैठक घोषणा पत्र समिति की हुई है. इसमें बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे. बीजेपी के लिए घोषणा पत्र इस लिए अहम हो जाता है क्योंकि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress)के घोषणा पत्र की जमकर चर्चा हुई थी. माना ये भी जाता है की कांग्रेस के विधानसभा चुनाव जीतने में इसी घोषणा पत्र की बड़ी भूमिका रही थी. इसलिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

चुनाव जीतने के लिए बीजेपी की घोषणा पत्र कैसी होगी?
दरअसल बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र के संयोजक सांसद विजय बघेल, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और डॉ रमन सिंह सहित बड़े पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. इस दौरान घोषणा पत्र कैसे बनाया जाएगा, इसपर रणनीति बनाई गई है. बीजेपी दावा कर रही है कि बीजेपी सत्य पर आधारित घोषणा पत्र बनाएगी और बीजेपी जो वादा करती है वो उसे पूरा भी करती है. लेकिन बीजेपी के घोषणा पत्र में आखिर क्या क्या शामिल किया जाएगा और बीजेपी की घोषणा पत्र कैसे बनाई जाएगी.

90 विधानसभा से बीजेपी आम नागरिकों से सुझाव लेगी
बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी 90 विधानसभा में बीजेपी की घोषणा पत्र समिति जाएगी. यानी सभी विधानसभा क्षेत्रों की मांगों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा. इसके लिए बीजेपी विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से सुझाव लेगी. इसके अलावा आम नागरिक अपने सुझाव बीजेपी के सुझाव पेटी में डाल कर सुझाव दे सकता है. 

बता दें कि इस काम के लिए प्रदेशभर के अलग अलग जिलों में घोषणा पत्र समिति के सदस्यों की नियुक्ति की गई है. वहीं समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने समिति की बैठक में कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस के झूठ से तंग आ चुकी है. बीजेपी सत्य आधारित विकास मूलक घोषणा पत्र तैयार करेगी. बीजेपी की ओर जनता आशा भरी नजरों से देख रही है. हम लोग समिति बनाकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे. उस के माध्यम से हम लोगों के सुझाव लेंगे. लोगों की अपेक्षाओं को देखेंगे. 

किन वर्गो को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा?
घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि हर वर्ग के लोग, हर प्रकार के लोग, उनके जीवन स्तर और उनकी जरूरतें, सभी पर हमारा ध्यान केंद्रित है. साथ ही साथ चाहे वह किसान हों, मजदूर हों, युवा हों, महिलाएं हों, बुजुर्ग हो, दिव्यांग हों, पत्रकार हों, खिलाड़ी हो, विद्यार्थी हों, कर्मचारी या अधिकारी हों, बेरोजगार हों, लघुउद्यमी हों, बिल्डर हों, उद्योगपति हों, अधिवक्ता संघ, सामाजिक संगठन, आर्थिक विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी,लोक कलाकार, छत्तीसगढ़ फिल्म जगत प्रत्येक वर्ग हम से क्या अपेक्षा करता है, इन बातों का समावेश घोषणा पत्र में करेंगे.

संविदा कर्मचारी की मांग को घोषणापत्र में मिलेगी जगह
इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी इस घोषणा पत्र की मिल अवधारणा पर कहा है कि संविदा कर्मचारियों की मांग घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा. हमारी घोषणा पत्र समिति संविदा कर्मचारियों के साथ बैठक करेगी. उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और घोषणापत्र में उनकी मांग को शामिल किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी का एक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जो हम कहते हैं वह करते हैं तो निश्चित रूप से हम छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करेंगे.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: बस्तर के12 विधानसभा सीटों में AAP ने फूंका चुनावी शंखनाद,ग्रामीणों के बीच लगारहे जनचौपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget