एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: केजरीवाल का चुनावी हुंकार, बोले- छत्तीसगढ़ में बीजेपी लापता, कांग्रेस और AAP के बीच है टक्कर

छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी को भ्रष्टाचारी पार्टी बताया है.

Chhattisgarh  Election 2023: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को लापता घोषित कर दिया है. उन्होंने गुजरात की तरह ही छत्तीसगढ़ में माहौल बनाने की कोशिश करते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की टक्कर बताया है. फ्री बिजली देकर अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का सरकार बनाने का दावा भी ठोक दिया है.

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का चुनावी आगाज

दरअसल छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में बीजेपी,कांग्रेस के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी को भ्रष्टाचार पार्टी बताया है. अरविंद केजरीवाल ने देश की ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों को कहा है. इसके अलावा केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार पर फिर से केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मनीष सिसोदिया जैसे साधु संत को जेल में बंद करने का पाप लगेगा और हाय लगेगी.

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया साधु आदमी हैं, सुबह 6 बजे सरकारी स्कूलों का दौरा करने जाते हैं. इतना संत महात्मा आदमी को जेल में डाल दिया. पाप लगेगा, हाय लगेगी. इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों का भविष्य बीजेपी और कांग्रेस बना सकते हैं तो उनको वोट दे देंगे. केवल आम आदमी पार्टी आपके बच्चो को नौकरी दे सकती है. आपको रोजगार चाहिए तो हमें वोट देना अगर आपको नौटंकी चाहिए इनको वोट दे देना.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी लापता 

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को भी आड़े हाथ लिया. केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की टक्कर का दावा किया है. उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह आज कल दिखाई नही दे रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि बीजेपी ने उनका पत्ता काट दिया है. किसी और  को सीएम बनाएंगे. पिछले 5 साल में बीजेपी नहीं दिखाई दी. छत्तीसगढ़ में गायब है. केजरीवाल ने कार्यकर्ता संवाद में ये भी कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को वोट दोगे तो वोट खराब हो जाएंगे. 

छत्तीसगढ़ में नेता बदले पार्टियां बदलीं लेकिन यहां के लोगों के हालात नहीं बदले

आपको बता दें कि रायपुर के जोरा ग्राउंड में आज आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद के नाम पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया गया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भगवान ने सब कुछ दिया है. खूबसूरत नदी पहाड़ और जंगल है, खदाने है जिसमें तरह तरह मिनरल्स निकलते हैं. लेकिन क्यों छत्तीसगढ़ में गरीबी है. इसके लिए यहां के नेता जिम्मेदार और यहां की पार्टी और नेता खराब हैं. 22 साल में 15 साल बीजेपी का शासन रहा 7 साल कांग्रेस का शासन रहा.  बीजेपी और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ा है.

अडानी मामले में अरविंद केजरीवाल ने कहा ''हसदेव अरण्य के लिए बीजेपी और कांग्रेस की लार टपकती है. ये जंगल अदानी का नहीं छत्तीसगढ़ के लोगों का है. पीएम मोदी का कोई परिवार नहीं है बोलते हैं लेकिन उनका मुंहबोला भाई है अडानी. आप अपने बेटे से प्यार नहीं करते उतना मोदी जी अपने भाई से करते हैं. मोदी जी बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं तो बीजेपी का भी मुंहबोला भाई है.'' इसके बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आड़े हाथ लिया. 

अरविंद केजरीवाल ने पूछा-भूपेश बघेल कब बन गए अडानी के मुंहबोले भाई?

अरविंद केजरीवाल ने ''2018 में चुनाव हुआ तो राहुल गांधी ने वचन दिया कि अडानी को भगा देंगे. जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी पहले एक फेस अडानी के पास था अब दूसरा फेस भी अडानी को दे दिया. उन्होंने भूपेश बघेल से पूछा कि अडानी से आपकी रिश्तेदारी कब से हो गई. आपके मुहबोले भाई बन गए और मौका दिया तो दोनों पार्टी मिलकर पूरा वन बेच देंगे. हमारा इनसे कोई रिश्ता नहीं है. इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी लाओगे तो हम वापस कर देंगे. छत्तीसगढ़ में हर किस्म का माफिया है. हमें एक मौका दो सब माफिया खत्म कर देंगे.''

छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली का केजरीवाल का वादा

केजरीवाल ने पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली देने का वादा किया है. उन्होंने रायपुर में कहा कि छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा बिजली बनती है. लेकिन सबसे महंगी बिजली छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलती है. आप अपने घर में रोटी बनाओ और आप रोटी बाहर दे देते हो. हम बिजली छत्तीसगढ़ से खरीद देते हैं और दिल्ली में हम फ्री में देंगे. हमारी सरकार बनी तो हम छत्तीसगढ़ में फ्री में बिजली देंगे.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Elections 2023: विधानसभा चुनाव में क्या होगी टीएस सिंह देव की भूमिका, स्वास्थ्य मंत्री ने खुद ही बयां किया सच, बढ़ाई सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget