एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: 15 नवंबर को थम जाएगा चुनावी शोर, पर्ची के बहाने घर-घर पहुंचेंगे प्रत्याशी, मतदाताओं को रिझाने की रणनीति तैयार

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा. हालांकि, चुनाव प्रचार के लिए बिना शोर किए प्रत्याशी जनता से संपर्क कर सकते हैं.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को है. ऐसे में चुनावी शोर गुल 15 नवंबर की शाम को थम जाएगा. इसके बाद पर्ची के बहाने प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे. क्योंकि मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाता है. हालांकि, चुनाव प्रचार के लिए बिना शोर डोर टू डोर संपर्क किया जाता है. बीते महीने भर से चल रहे चुनावी शोर बुधवार को देर शाम थम जाएगा. इस दौर में दोनों शीर्ष पार्टियों के अलावा अन्य पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया है. कई तरह के स्लोगन के साथ मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की गई. हालांकि. किस नारे और किस स्लोगन का प्रभाव मतदाताओं पर पड़ा.

यह तो परिणाम के बाद ही पता चल सकता है. दोनों शीर्ष पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने घोषणा पत्र को आधार बनाकर मतदाताओं के दिलों तक पहुंचने का कोशिश किया है. इसके अलावा अन्य हथकंडे भी अपनाए जा रहे हैं. कुल मिलाकर चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता वो हर पैंतरा आजमा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को रिझाया जा सके. रायगढ़ जिले के चारों विधानसभाओं में 1085 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और यहां 8 लाख 42 हजार अधिक मतदाता हैं. इन मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश तो किया गया है लेकिन कई ऐसे भी गांव हैं, जहां तक कई प्रत्याशी नहीं पहुंच सके हैं. हालांकि, वहां अपने कार्यकर्ताओं के तरफ से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास जरूर किया है. बताया जा रहा है कि प्रचार वाहनों में लगे गानों का भी लोग आनंद उठा रहे हैं.

मतदाताओं को रिझाने के लिए रणनीति तैयार

मतदाताओं को बांटने के लिए मतदाता पर्ची तैयार हो गया है. इसका वितरण दो दिनों में किया जाएगा. इसके लिए बनाए गए प्रभारियों की ओर से कुछ कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है, जो पर्ची बांटने का काम कर रहे हैं. हालांकि, प्रचार थमने के बाद खुद प्रत्याशी भी इस काम को करते हैं. रायगढ़ विधानसभा में नगर निगम एरिया में 113 मतदान केंद्र हैं. यहां एक लाख 17 हजार के आसपास मतदाता हैं. इन मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी कोशिश की है लेकिन,जहां नहीं पहुंच सके वहां पार्षदों की रणनीति काम आ रही है. नगर निगम में जो पार्षद हैं, उनकी पहुंच सीधे मतदाताओं के घरों तक होती है. ऐसे में पार्षदों ने भी उनको रिझाने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है. आखिरी की दो रात में ही पूरी खेल होती है. इसके लिए कुछ विशेष रणनीतिकारों की मदद भी ली जा रही है. बताया जा रहा है कि कुछ तो इसके विशेषज्ञ जैसे ही होते हैं. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections 2023: असम के सीएम आज भिलाई में भरेंगे हुकांर, सभा को संबोधित कर बीजेपी उम्मीदावार को वोट देने की करेंगे अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget