एक्सप्लोरर

Surajpur: अपर मुख्य सचिव ने सूरजपुर का किया दौरा, ग्रामीणों से पूछा- पीने का पानी घर तक पहुंच रहा है या नहीं?

Chhattisgarh News: उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इसके लिए जरूरी है कि अधिकारी काम की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू आज सूरजपुर जिले का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जयनगर, कुंज नगर और कुरुवा गांव में जल जीवन मिशन के कामों का जायजा लिया. मिशन के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाए जा रहे नल जल योजना का निरीक्षण भी किया. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इसके लिए जरूरी है कि अधिकारी काम की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें.

अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बात की और नल जल की सुविधा का लाभ लेने के साथ देखभाल की जिम्मेदारी लेने की अपील की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कराएं. ग्रामसभा आयोजित कर नल जल के सदुपयोग और देखभाल के बारे में लोगों को जागरुक करें. उन्होंने कहा कि घर के सामने लगाए जा रहे टेप नल की सुरक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी ग्रामीणों को देना है. उन्होंने पंचायत सचिवों को भी ग्रामीणों को जागरुक करने के निर्देश दिए. साहू ने कहा कि सभी सचिव अपने प्रभार वाले गांवों के लोगों को इस बात के लिए जागरूक करें कि ग्रामीण खुद नल टेप की सुरक्षा करें ताकि इस योजना के तहत पानी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.


Surajpur: अपर मुख्य सचिव ने सूरजपुर का किया दौरा, ग्रामीणों से पूछा- पीने का पानी घर तक पहुंच रहा है या नहीं?

अपर मुख्य सचिव ने योजना का लिया जायजा

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने गांवों के भ्रमण में कई महिलाओं से योजना के तहत पानी सप्लाई की जमीनी हकीकत जाना. उन्होंने गांव की महिला देशव, बिरोलिया, राम बाई के साथ एक पुरुष दौलत राम से जल जीवन मिशन अंतर्गत मिल रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा की. चर्चा में ग्रामीण महिलाओं ने मुस्कुराते हुए अपर मुख्य सचिव को बताया कि पहले हम दूर दराज से पीने का पानी घर लाते थे. लेकिन जल जीवन मिशन के तहत लगे नलों से घर पर ही पानी मिल रहा है. हमें दूर नहीं जाना पड़ता है और सार्वजनिक नलकूप में लाइन नहीं लगाना पड़ता है. इससे हमारे समय की भी बचत होती है और हम अपने घरेलू काम को भी बेहतर ढंग से काम कर पा रहे हैं.

अधिकारियों से जाना पानी वितरण की प्रक्रिया

दौरे में आए अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने हर्रा टिकरा स्थित जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण भी किया. उन्होंने संयंत्र में पानी शुद्धिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में शुद्ध पानी वितरण की पूरी प्रक्रिया उपस्थित अधिकारियों से जाना. जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करते हुए समुचित परिचालन और सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए. गौरतलब है कि हर्रा टिकरा स्थित जल शोधन संयंत्र के माध्यम से शुद्ध पानी 18 गांवों को सप्लाई होता है. जानकारी के मुताबिक जल जीवन मिशन के तहत सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों और ग्रामों में टेप नल की सुविधा प्रदान की जाएगी. इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तरफ से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. निरीक्षण और ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एसडीएम रवि सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे. 

ब्रिटेन में Lassa Virus मिलने से हड़कंप, अब तक कई देशों में दे चुका दस्तक, जानें कैसे बरतें सावधानी?

Punjab Election 2022: डेरों की चौखट पर नतमस्तक नेता, चुनाव के समय अक्सर ऐसा होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget