एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Accident: इवनिंग वॉक पर निकले दो शख्स को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्साई भीड़ ने किया चक्का जाम

Chhattisgarh Accident News: नवगठित जिले में अज्ञात वाहन ने पैदल घूमने निकले दो शख्स को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के नवगठित सक्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां शाम के वक्त अज्ञात वाहन ने पैदल घूमने निकले दो शख्स को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे के तत्काल बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. जिन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इधर गुस्साएं मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया. 

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अंजली गुप्ता और नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाया, लेकिन इस मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. उनके चक्का जाम की वजह से कई घंटों तक यातायात ठप हो गया.

दरअसल, चंद्रपुर थाना इलाके के लटेसरा में सहनू पोबिया (52 वर्ष) और मनोहर पोबिय (35 वर्ष) शाम के वक्त पैदल घूमने निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इससे दोनों को गंभीर चोट लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने शव को चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया. चक्का जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी. जिसके बाद उन्होंने चक्का जाम खत्म किया. इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पीएम कराकर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

बता दें कि, 52 वर्षीय सहनू का सिर और बायां हाथ वाहन के चक्के में आकर बुरी तरह कुचल गया था. वहीं मनोहर के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद लोगों ने मेन रोड जो चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग को जोड़ती है, उस पर शव को रखकर घंटों तक चक्का जाम किया. चक्का जाम खत्म करने के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

Bilaspur Crime: रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराहती मिली बुरी तरह झुलसी महिला, खुदकुशी की कोशिश या हत्या की साजिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget