एक्सप्लोरर

'धर्मांतरण करने वालों का गला काट...', BJP विधायक के बयान पर भड़के सचिन पायलट, EC से की ये मांग

Chhattisgarh Politics: रिकेश सेन के मीडिया प्रभारी संतोष का कहना है कि बीजेपी विधायक अपने इस बयान पर कायम हैं. वहीं, सचिन पायलट ने चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की है.

Sachin Pilot on BJP MLA Statement: छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो शनिवार (27 अप्रैल) से वायरल हो रहा है जिसमें वह धर्म परिवर्तन में शामिल होने वाले लोगों का 'गला काटने' की धमकी देते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो जबसे सार्वजनिक हुआ है, तबसे राज्य की सियासत में भूचाल सा आ गया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस अब बीजेपी विधायक के इस बयान की कड़ी निंदा कर रही है. 

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले में संज्ञान लें और बीजेपी विधायक के खिलाफ एक्शन लें. जानकारी के लिए बता दें कि रिकेश सेन दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. कथित तौर पर बीजेपी विधायक ने हनुमान जयंती के अवसर पर पटेल चौक में यह बयान दिया था, जो अब वायरल हो रहा है.

हनुमान जयंती पर बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने कही ये बात
वीडियो में रिकेश सेन यह कहते दिख रहे हैं, "हिन्दू नववर्ष साल में केवल एक दिन नहीं मनाना चाहिए. हर सुबह जब आप घर से बाहर निकलें तो आपके माथे पर तिलक लगा होना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना करना चाहिए." इतना ही नहीं, बीजेपी विधायक यह भी कह रहे हैं कि सनातन धर्म और हिन्दुत्व की रक्षा करने के लिए अगर जान भी देनी पड़े तो संकोच नहीं करना चाहिए, लेकिन कभी भी धर्मांतरण का नहीं सोचना चाहिए.

इसके बाद ही रिकेश सेन ने कथित तौर पर यह कहा, "अगर कोई धर्मांतरण में शामिल होता है तो उसका गला काट देना चाहिए."

'लोकतंत्र के लिए घातक ऐसे बयान'- सचिन पायलट
रिकेश सेन के इस बयान को लेकर उनके मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने कहा कि विधायक शहर से बाहर हैं, लेकिन वह अपने इस बयान पर कायम हैं. इसके बाद, रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि एक ओर हम स्वस्थ लोकतंत्र बनाने की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर बीजेपी विधायक ऐसे बयान दे रहे हैं.

सचिन पायलट ने कहा कि उनकी यह टिप्पणी धर्म, जाति या समुदाय को लेकर दिए गए ऐसे बयान कभी भी स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मददगार साबित नहीं हो सकते. चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक रिकेश सेन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बस्तर में फिर धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया, शव दफन को लेकर फिर हुआ विवाद, अंतिम संस्कार के लिए परिजन लगा रहे गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget