एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीएसपी ने फूंका चुनावी बिगुल, सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

Bastar: बसपा सांसद राम जी गौतम ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को दबाया और कुचला जा रहा है. उनके जल, जंगल, जमीन को हड़पा जा रहा है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर में हुए बहुजन समाज पार्टी के महा सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई. शहर के लालबाग मैदान में बसपा द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया था.

बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम (Ram Ji Gautam) इस कार्यक्रम में पहुंचे और छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि बस्तर से ही इसका आगाज किया जा रहा है, इस सम्मेलन के माध्यम से बस्तर संभाग के सभी बसपा के कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूंकने का काम किया गया है. इसी के साथ अब बसपा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं.

बीजेपी-कांग्रेस ने आदिवासियों को दिया धोखा 
बसपा सांसद राम जी गौतम ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को दबाया और कुचला जा रहा है, उनके जल, जंगल, जमीन को हड़पा जा रहा है. हसदेव और सिलगेर जैसे कांड छत्तीसगढ़ में हो रहे हैं. दोनों सरकारों ने यहां राज किया है लेकिन आदिवासियों के हित के लिए आज तक कुछ नहीं किया. 

Bhanupratappur Bypoll: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, CM समेत इन 37 नेताओं को मिली जगह

आरक्षण दिलाने को लेकर नहीं हो रहा कोई काम
राम जी गौतम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अब आरक्षण में भी 12% की कटौती कर दी है, इस मुद्दे को लेकर दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर केवल राजनीति रोटियां सेेक रहे हैं. अब तक आरक्षण दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितों के लिए बसपा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गौतम ने कहा कि इस घोषणा के बाद से ही बस्तर के पूरे आदिवासियों में खुशी का माहौल है. बसपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारी में जुट गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget