एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Board Exams: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन पेपर के बाद कुछ चेहरे खिल तो कुछ मुरझाए नजर आए

Chhattisgarh Board Exam 2023: छत्तीसगढ़ में इस बार 6 लाख से अधिक छात्र बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे हैं. 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक चलेगी.

Chhattisgarh Board Exams: छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. इस साल राज्य के 6 लाख से अधिक छात्र 10वीं-12वीं की परीक्षा दे रहे हैं. मंगलवार को 12वीं का पहला पेपर था. बारहवीं बोर्ड की परीक्षा की शुरुआत हिंदी के पेपर से हुई. हिंदी का पेपर स्कोरिंग सब्जेक्ट माना जाता है. कैसा गया बच्चों का पेपर आइये जानते हैं.

पहले दिन आसान सब्जेक्ट से शुरू हुआ पेपर 
दरअसल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 1 मार्च से 31 मार्च तक 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा चलने वाली हैं. यानी ये पूरा महीना बच्चों के लिए परीक्षा का रहने वाला है. बुधवार की सुबह अभिभावक अपने बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे. सुबह 9 बजे से छात्रों ने परीक्षा केंद्र में एंट्री की. सभी छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा हाल में एंट्री दी गई. छात्रों को पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था. इसके अलावा छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया था. 

परीक्षा के बाद खिल-खिलाते दिखे बच्चों के चेहरे
परीक्षा समाप्त होने के बाद एग्जाम सेंटर से छात्र बाहर निकले तो कुछ छात्रों के चेहरे खिले नजर आए तो कुछ के मुरझाए. इसके बाद छात्रों ने पेपर को लेकर बताया कि परीक्षा केंद्र में 9:15 बजे प्रश्न पत्र और आंसर शीट दी गई थी लेकिन समय की कमी के कारण सारे प्रश्न अटेम्प्ट नहीं कर पाए. बारहवीं की छात्रा नसीमा ने बताया कि पेपर काफी आसान आया था. 14 प्रश्नों लिए 80 अंक का पेपर था. नसीमा ने बताया कि इसमें से 90 फीसदी अंक मिल जाएंगे. इसके अलावा एक और छात्र गीतांजली सेन ने बताया कि सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न आए थे. शिक्षकों ने जिस तरह तैयारी करवाई है उसका फायदा परीक्षा में मिला है. लगभग सभी प्रश्न हल हो गए. इसके अलावा छात्र अंशु शर्मा ने बताया कि कोरोना के पहले कई बार परीक्षाएं रद्द हुई है लेकिन अब फिर से परीक्षा केंद्र में बैठ कर परीक्षा देना काफी अच्छा लगा, लेकिन समय के अभाव के कारण कुछ प्रश्नों के उत्तर नहीं लिख पाए हैं. अब आगे के पेपर के लिए बेहतर तैयारी करेंगे.

31 मार्च तक चलेगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा
 माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षाओं के 2408 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 3 लाख 28 हजार और कक्षा 10वीं की परीक्षा में 3 लाख 38 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Road Accidents: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में हुए बड़े सड़क हादसे, स्कूली बच्चों सहित 25 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget