एक्सप्लोरर

VAT घटाने के बाद छत्तीसगढ़ में 77 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, BJP बोली- राहत के नाम पर लॉलीपॉप

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल से वैट कम किए जाने के बाद बीजेपी ने बघेल सरकार निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि बघेल सरकार ने राज्य की जनता के साथ भद्दा मजाक किया है.

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल और डीजल से वैट कम करने का फैसला लिया था. वैट कम किए जाने के बाद राज्य में पेट्रोल 77 पैसे और डीजल 1.45 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. हालांकि, सरकार द्वारा वैट कम किए जाने के बाद भी विपक्षी दल बीजेपी लगातार हमला कर रही है. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने इसे राज्य की जनता के साथ भद्दा मजाक बताया है तो वहीं, पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि यह निर्णय ऊंट के मुंह में जीरे की तरह है.

रमन सिंह ने कहा, "भूपेश बघेल सरकार ने पेट्रोल पर सिर्फ 78 पैसे की छूट देकर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भद्दा मजाक किया है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जितना वैट कम किया है, वह देश में जितने भी राज्यों ने वैट कम किया है, उसमें सबसे कम है. यह निर्णय ऊंट के मुंह में जीरे की तरह है."

वही, छत्तीसगढ़ बीजेपी के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर बघेल सरकार को आड़े हाथों लिया गया. बीजेपी ने कहा कि ये राहत के नाम पर लॉलीपॉप है. बीजेपी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से भी सस्ता पेट्रोल-डीजल देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सारी डींगें बेनकाब हो गई हैं."

पेट्रोल पर 1 फीसदी डीजल पर 2 फीसदी कम हुआ वैट
बता दें कि बघेल सरकार ने पेट्रोल से 1 फीसदी और डीजल से दो फीसदी वैट कम किया है. सरकार के इस फैसले के बाद आज यानी मंगलवार से पेट्रोल-और डीजल कम दाम पर मिलना शुरू हो गया है. वैट कम किए जाने के बाद पेट्रोल करीब 77 पैसे प्रति लीटर और डीजल करीब 1.45 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: मायावती ने कहा, मेरे ही काम को अपना बता रही हैं बीजेपी और सपा, अपना काम बताने को जारी किया फोल्डर

JPSC Preliminary Exam: जेपीएससी सिविल सेवा का पीटी रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget