एक्सप्लोरर

BJP Candidate List 2024: धर्मांतरण के विरोध में हुंकार भरने वाले इस नेता को BJP ने दिया टिकट, यहां से बनाया उम्मीदवार

Chhattisgarh BJP Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. धर्मांतरण के विरोध में हुंकार भरने वाले इस नेता को बीजेपी ने मौका दिया है.

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है. शनिवार (2 मार्च) की देर शाम जारी हुई बीजेपी के प्रत्याशियों की पहली सूची में छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी ने महेश कश्यप को अपना प्रत्याशी चुना है. महेश कश्यप सरपंच संघ के अध्यक्ष रहने के साथ ही वर्तमान में बीजेपी एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी हैं.

हिंदुत्व के नेता की छवि होने की वजह से पार्टी की तरफ से इन्हें टिकट देना बताया जा रहा है. बस्तर में धर्मांतरण रोकने के लिए महेश कश्यप के नेतृत्व में कई रेलिया और आंदोलन हुई. बीजेपी ने महेश कश्यप पर भरोसा जताते हुए सरपंच से सीधे सांसद का टिकट दिया है. टिकट मिलने के बाद महेश कश्यप ने खुशी जताते हुए बस्तर के दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी जीत को सुनिश्चित बताया है. 

सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप ने क्या कहा? 

सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप का कहना है कि वर्तमान में बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज यहां के सांसद हैं. अपने 5 साल के कार्यकाल में दीपक बैज ने बस्तर में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है. वे जनता के बीच इन पांच सालों में हुए भ्रष्टाचार और विकास विरोधी कांग्रेस को लेकर जाएंगे और मोदी सरकार के योजनाओं को बताकर जनता से वोट मांगेंगे.

उन्होंने कहा कि अगर दोबारा दीपक बैज को कांग्रेस से टिकट भी दिया जाता है तो उनके लिए है यह चुनाव चुनौती पूर्ण नहीं होगा, बल्कि बस्तर में नक्सल समस्या के बीच ग्रामीण अंचलों में मूलभूत समस्या का समाधान उनके लिए चुनौती रहेगी. उन्होंने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है और उन्हें टिकट मिलने से बीजेपी के एक- एक  कार्यकर्ता ने खुशी जाहिर की है.

बस्तर में धर्मांतरण रोकने रैली का किया था नेतृत्व

सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप 1996 से 2001  तक बजरंग दल के  जिला संयोजक रहे. उसके बाद 2001 से 2007 तक विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री रहे. वहीं 2007-08  तक विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री रहे. इसके अलावा 2014 से 19 तक वे कलचा ग्राम पंचायत के सरपंच रहे और बस्तर सरपंच संघ के अध्यक्ष रहे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ के सह संयोजक रहे और भतरा समाज विकास परिषद के संभागीय सचिव रहे.

वहीं बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के संभागीय संयोजक रहने के साथ वर्तमान में बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष हैं.  बस्तर और कांकेर लोकसभा से जिन दो प्रत्याशियों को बीजेपी ने सांसद का टिकट दिया है, यह दोनों नेता बस्तर में धर्मांतरण के विरोध में निकाली गई रैली "आया चोर द्वार कार्यक्रम" के नेतृत्वकर्ता रहे और कार्यक्रम काफी सफल रहा.

इसके बाद इन दोनों ही नेता की काफी चर्चा होने लगी और आखिरकार बीजेपी ने अन्तागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक भोजराम नाग को कांकेर से और कलचा के सरपंच महेश कश्यप को बस्तर लोकसभा से सांसद प्रत्याशी का टिकट दिया है,

ये भी पढ़ें: BJP Candidate List: सरोज पांडेय किस सीट से लड़ेंगी चुनाव? छत्तीसगढ़ में BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget