एक्सप्लोरर

Bilaspur News: बिलासपुर में मां- बेटे ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पड़ोसियों ने कही ये बात

Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मां-बेटे ने एक साथ फांसी लगा ली है. पुलिस ने आशंका जताई है कि गरीबी और बीमारी के कारण दोनों ने जान दी है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के​ लिए भेज दिया.

Bilaspur News:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मां-बेटे ने एक साथ फांसी लगा ली है. पुलिस ने आशंका जताई है कि गरीबी और बीमारी के कारण दोनों ने जान दी है. बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलारतराई गांव में कृष्णा बाई मानिकपुरी (45) और उसके पुत्र अशोक दास मानिकपुरी (21) ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी है. कोटा थाने के प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि कृष्णा बाई अपने बेटे अशोक दास और पति प्रेम दास के साथ कलारतराई गांव में रहती थी.

मां और बेटे ने लगा ली फांसी

दिनेश चंद्रा ने बताया कि कृष्णा बाई गांव के कुछ लोगों के घर में घरेलू काम करती थी और उसका बेटा मजदूरी करता था. वहीं, पति दिव्यांग होने के कारण कोई काम नहीं करता है. जानकारी मिली है कि सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को मां-बेटे एक ही कमरे में सो रहे थे, वहीं प्रेम दास घर के बाहर आंगन में सो रहा था. मंगलवार की सुबह देर तक जब मां-बेटे कमरे से बाहर नहीं निकले तब प्रेम दास ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई. जिसके बाद प्रेम दास ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी. पड़ोसियों की मदद से जब प्रेम दास ने रोशनदान से कमरे के भीतर देखा तो मां-बेटे का शव फांसी से लटका मिला.

Durg News: इतिहास रचने की ओर बालोद की 11 साल की नरगिस, बोर्ड परीक्षा की कर रही तैयारी, DEO ने लिखी चिट्ठी

आर्थिक और शारीरिक रूप से थे परेशान

चंद्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को रवाना किया गया. बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के​ लिए भेज दिया. प्रेम दास और पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि कृष्णा बाई पिछले लंबे समय से सिर दर्द और बुखार से पीड़ित थी, वहीं पुत्र को सीने में दर्द की शिकायत थी. परिवार ने कर्ज भी लिया था जिसकी साप्ताहिक किश्त वह समय पर जमा नहीं कर पा रहे थे. वहीं शारीरिक परेशानियों के कारण वह रोज काम पर भी नहीं जा पाते थे.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

चंद्रा ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि मां-बेटे ने आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है. हालांकि, इस संबंध में सही जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर होगी रैली कोसा की खरीद, जानिए क्या मिलेगी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget