एक्सप्लोरर

जानवरों को भी खतरा! बिलासपुर के चिड़ियाघर में टहलते समय सफेद शेर की मौत, पड़ा दिल का दौरा

White Tiger Death in Bilaspur: कानन पेंडारी चिड़ियाघर मैनेजमेंट के मुताबिक सुबह जब जू कीपर पिंजड़े की सफाई के लिए पहुंचा और पानी डाला, तो उसने देखा कि 'आकाश' के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी.

White Lion Died in Kanan Pendari Zoo: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर के सफेद शेर ‘आकाश’ की सोमवार (21 अप्रैल) को अचानक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक टहलते समय आकाश को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, सुबह जब जू कीपर पिंजड़े की सफाई के लिए पहुंचा और पानी डाला, तो उसने देखा कि 'आकाश' के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी. तत्काल इसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को दी गई. सूचना मिलते ही वन्य प्राणी के डॉक्टर पी.के. चंदन मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शेर को मृत घोषित किया.

पोस्टमार्टम में शेर की मौत की वजह क्या?

सफेद शेर 'आकाश' की मौत के कारणों की पुष्टि के लिए जू मैनेजमेंट ने शव का पोस्टमार्टम कराया. जिसमें कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ना मौत की वजह पाई गई. इसके बाद आकाश के शव का अंतिम संस्कार सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया.

सफेद शेर 'आकाश' था पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

सफेद शेर ‘आकाश’ बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था. उसकी असमय मौत से वन्य प्रेमियों और चिड़ियाघर स्टाफ में शोक का माहौल है.

कानन पेंडारी चिड़ियाघर में अब कितने सफेद शेर?

आकाश की मौत के बाद अब कानन पेंडारी चिड़ियाघर में सफेद शेरों की संख्या तीन रह गई है. हाल ही में ग्वालियर चिड़ियाघर से एक नया सफेद शेर लाया गया था, जिससे इनकी संख्या चार हुई थी, लेकिन अब आकाश की मौत से संख्या फिर घट गई है.

कानन पेंडारी चिड़ियाघर में 70 से अधिक प्रजाति के जीव

कानन पेंडारी चिड़ियाघर लगभग 114.636 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां 70 से अधिक प्रजातियों के वन्यजीवों को देखा जा सकता है. इनमें सफेद बाघ, रॉयल बंगाल टाइगर, शेर, तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, गैंडा, भालू, हिरण, इमू, शाही, विभिन्न पक्षी, मछलियां और सर्प शामिल हैं.

विनीत पाठक की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget