एक्सप्लोरर

Bilaspur Accident: बिलासपुर में गम में बदली खुशियां, पिकनिक से लौट रही कार का एक्सीडेंट, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Bilaspur Car Accident: बिलासपुर में नए साल का जश्न मातम में बदल गया है. तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार सड़क पर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर हो गई है और तीन लोग गंभीर घायल हैं.

Bilaspur News: नए साल के आगमन को लेकर पिकनिक और सैर सपाटे का दौर चल रहा है, लेकिन इन सबके बीच लापरवाही और रफ्तार की बानगी देखने को मिल रही है. शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर दो तीन गुलाटी मारते हुए सड़क पर पलट गई. इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना सकरी थाना इलाके की है. हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है वो कार के अंदर फंस गए थे, जिससे उनकी मौत हुई.

पिकनिक मनाकर लौट रहे लोग
दरअसल, बिलासपुर जिले के आसमा सिटी और पुलिस लाइन में रहने वाले 5 लोग पिकनिक मनाने के लिए शुक्रवार को कार में सवार होकर कोटा स्थित कोरी डेम गए थे. कार में युवक और युवतियां सवार थे. सभी युवक-युवतियां पिकनिक मनाने के बाद रात करीब 11 बजे बिलासपुर वापस लौट रहे थे. इसी बीच उनकी कार सकरी थानाक्षेत्र के भरनी रोड के पास पहुंची थी कि अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क में तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई.

मौके पर पहुंची पुलिस
इस हादसे के बाद कार के अंदर सवार युवक-युवतियां अंदर ही फंस गए थे. तब उस मार्ग से गुजर राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस के डॉयल 112 को दी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से तीन घायलों को बाहर निकाला, जिन्हे गंभीर चोंटे आई है. वहीं, एक युवक और एक लड़की कार के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन, तब तक उनकी जान जा चुकी थी. मृतकों की शिनाख्त पुलिस लाइन निवासी आरजू जायसवाल (24 वर्ष) और बैकुंठपुर निवासी श्रेया सिंह (16 वर्ष) के रूप में की गई है. श्रेया वर्तमान में बिलासपुर के आसमा सिटी कॉलोनी में रहती थी.

घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सिम्स ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है. पता चला है कि इस हादसे की जानकारी घायलों ने सकरी थाने में देने की कोशिश की. लेकिन, किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. तब, पुलिस के डायल 112 को सूचना दी गई. फिर 112 के पुलिसकर्मियों ने भी सकरी थाने के स्टाफ को बुलाया. लेकिन, स्टाफ गायब मिले. बाद में पुलिस कंट्रोल रूम से थाने के स्टाफ घटनास्थल रवाना किया. तब तक काफी देर हो चुकी थी. 

स्कॉर्पियो नाले में गिरने से 8 लोग घायल हुए
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की सुबह कोरबा जिले के सतरेंगा में पिकनिक मनाने जा रहे युवकों की स्कॉर्पियो अजगरबहार के पास नाले के नीचे गिर गई. इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार 8 युवकों को गंभीर चोंट लग गई. सभी युवक जांजगीर चांपा जिले के निवासी थे, जो पिकनिक मनाने के लिए निकले थे. फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी इसी दौरान गाड़ी के चेचिस का पट्टा टूट गया. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी.

ये भी पढ़ें: New Year 2023: जेल में बंद कैदियों को नए साल का बड़ा गिफ्ट, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget