एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नक्सलगढ़ में सुरक्षाबलों ने नाकाम की नक्सलियों की बड़ी साजिश, 25 किलो के दो IED बम किए डिफ्यूज

Chhattisgarh: बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के मुताबिक, मुरतुण्डा कैंप से बासागुड़ा सड़क पर नक्सलियों ने फॉक्सहोल बनाकर यहीं अलग-अलग जगहों 25-25 किलो के दो आईडी बम प्लांट कर रखे थे.

Bijapur News: बीजापुर (Bijapur) जिले में बासागुड़ा से आवापल्ली के स्टेट हाईवे पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट 25-25 किलो के दो आईईडी बम  बरामद किए. नक्सलियों ने दोनों ही आईईडी बमों को सड़क के अंदर लगभग 5×5 फीट के लंबे, चौड़े और चार फीट गहरे फॉक्सहोल बनाकर प्लांट किया था, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों और जिला पुलिस बल के बम निरोधक दस्ते ने  इन आईईडी बमों को बरामद कर लिया. इसके बाद बड़ी ही सूझबूझ से दोनों बमों को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया.

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नक्सली इन आईईडी बमों के जरिए स्टेट हाईवे पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन जवानों की सूझबूझ और बम निरोधक दस्ते  की टीम ने दोनों ही बमों को निकालकर डिफ्यूज कर दिया और नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 168 बटालियन और थाना आवापल्ली बीडीएस की टीम संयुक्त रूप से आवापल्ली- बासागुड़ा सड़क मार्ग पर डी माइनिंग  ड्यूटी के लिए निकली हुई थी.

सड़क के अंदर फॉक्सहोल में प्लांट कर रखा था बम
बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के मुताबिक, मुरतुण्डा कैंप से बासागुड़ा सड़क पर नक्सलियों ने फॉक्सहोल बनाकर यहीं अलग-अलग जगहों 25-25 किलो के दो आईडी बम प्लांट कर रखे थे. एसपी ने बताया कि नक्सलियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ये आईईडी कमान स्विच सिस्टम से लगाए थे. आंजनेय वार्ष्णेय के मुताबिक सीआरपीएफ 168 बटालियन और आवापल्ली की बीडीएस टीम ने बरामद आईईडी को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया.
 
7 महीने पहले दंतेवाड़ा में 10 जवान हुए थे शहीद
बीजापुर एसपी ने बताया कि इसके अलावा थाना पामेड़ क्षेत्र के अंतर्गत चिंतावागु नदी और धर्माराम गांव के बीच से पांच किलो का प्रेशर आईईडी बम कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के 151 बटालियन के जवानों ने बरामद किया. इस पांच किलो के आईईडी बम को भी मौके पर डिफ्यूज़ कर दिया गया. बता दें सात महीने पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा अरनपुर  के मुख्य सड़क पर भी करीब 40 किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था, जिसकी चपेट में आकर डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए थे. 

नक्सलियों ने बीजापुर के बासागुड़ा और आवापल्ली मार्ग में भी बड़े वाहन को उड़ाने के फिराक में 25-25 किलो के दो आईईडी बम प्लांट कर रखे थे,लेकिन पुलिस  के जवानों ने बीडीएस टीम की मदद से इन दोनों ही बम को ढूंढ निकाला गया और डिफ्यूज कर दिया, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई.

Chhattisgarh Election 2023: बस्तर की तीन विधानसभा सीटों पर महिलाओं के हाथ रहेगी मतगणना की कमान, 3 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget