एक्सप्लोरर

Bijapur News: नक्सलियों ने जन अदालत में अपने ही साथियों की हत्या की, बस्तर आईजी का खुलासा

Bijapur News: बीजापुर में गुरुवार शाम तीन कथित ग्रामीणों की हत्या पर बस्तर आईजी का बयान आया है. सुंदरराज पी ने दावा किया नक्सल संगठन छोड़ने की सूचना पर नक्सलियों ने अपने ही साथियों की हत्या कर दी.

Bijapur News: बीजापुर जिले में गुरुवार शाम तीन कथित ग्रामीणों की हत्या पर बस्तर आईजी का बयान आया है. सुंदरराज पी ने दावा किया कि नक्सल संगठन में गैंगवार शुरू हो चुका है और नक्सली आपस में ही अपने साथियों की हत्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने जिन कथित ग्रामीणों की हत्या की है उसमें से जनमलिशिया कमांडर कमलू पूनेम, मिलिशिया सदस्य मंगी पूनेम और एक नक्सली संगठन का सदस्य था.

आईजी ने बताया कि बस्तर में लगातार नक्सलियों का संगठन कमजोर हो रहा है और कई नक्सली संगठन छोड़ मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं. तीनों नक्सली भी हिंसात्मक गतिविधियों से दूर होकर संगठन छोड़ने की फिराक में थे और इस बात की जानकारी बड़े नक्सली लीडरों को लग गयी. नक्सलियों ने गुरुवार शाम भरी जन अदालत में अपने ही साथियों की धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. 

संगठन छोड़ने की फिराक में थे तीनों नक्सली-IG

बस्तर आईजी  सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए तीनों नक्सलियों में से जनमिलिशिया कमांडर कमलू पूनेम के खिलाफ 11 आपराधिक और मिलिशिया सदस्य मुंगी पूनेम पर 3 आपराधिक मामले थाना गंगालूर में दर्ज हैं, हालांकि मृतक तीनों ही नक्सली संगठन छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की फिराक में थे. इसकी भनक बड़े नक्सली लीडरों को लग गई और उन्होंने अपने ही साथियों को मौत के घाट उतार दिया. आईजी ने कहा कि साल 2020 सितंबर माह में भी नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन के अंतर्गत डिवीजन कमेटी सदस्य मोड़ियामि विज्जा को भी नक्सलियों ने अंदरूनी कलह में मार दिया था. आईजी के मुताबिक बस्तर संभाग में लगातार कमजोर पड़ते नक्सली संगठन की वजह से नक्सलियों में अविश्वास और असहनशीलता का माहौल बन रहा है.

Covid Cases in Delhi: कोरोना से मुश्किल हालात, मुकाबले के लिए दिल्ली कितनी तैयार? जानिए क्या है सरकार का प्लान

CM Yogi Adityanath का अखिलेश यादव पर तंज, 'भगवान कृष्ण उनसे कहते होंगे, सत्ता पाते ही मेरी मथुरा में दंगे करवा दिए'

नक्सलियों की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर

इसमें खासतौर पर डिवीजन कमेटी सचिव पापा राव का अपने कैडर को नियंत्रण नहीं कर पाने की वजह से एक दूसरे पर गैंगवार जैसा हमला करते हुए आपस में ही नक्सली निपटे जा रहे हैं. आईजी का कहना है कि दिन दूर नहीं जब नक्सली गैंगवार के चलते अपने ही साथियों को मौत के घाट उतारते जाएंगे. फिलहाल पुलिस उनकी तमाम गतिविधियों पर नजर रख रही है. उन्होंने बस्तर के स्थानीय नक्सलियों को हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की. आईजी ने बताया कि पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई अभियान चला रही है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget