एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: बीजापुर में थाना प्रभारी को निशाने बनाते हुए नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, बाल-बाल बचे

Bijapur News: कुटरू- फरसेगढ़  मार्ग में  सोमनपल्ली के पास नक्सलियों ने पहले से ही कमांड आईईडी बम प्लांट कर रखा था. जैसे ही थाना प्रभारी की गाड़ी पहुंची, नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया.

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फरसेगढ़ के थाना प्रभारी की गाड़ी को IED ब्लास्ट में उड़ाने की कोशिश की. इस ब्लास्ट में वाहन में सवार थाना प्रभारी और एक जवान बाल बाल बच गए. हालांकि इस ब्लास्ट से वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. 

दरअसल नक्सलियों को पहले से ही सूचना मिली थी कि फरसेगढ़ के थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने चार पहिया वाहन से फरसेगढ़ से बीजापुर जा  रहे हैं, इसी बीच कुटरू- फरसेगढ़  मार्ग में  सोमनपल्ली के पास नक्सलियों ने पहले से ही कमांड आईईडी बम प्लांट कर रखा था. 

...तभी दबा दिया स्वीच
जैसे ही थाना प्रभारी की वाहन इस रास्ते से गुजरी नक्सलियों ने स्वीच दबाकर जबरदस्त ब्लास्ट किया , लेकिन इस ब्लास्ट की जद में वाहन के सामने का हिस्सा आया और वाहन में सवार थाना प्रभारी और जवान बाल बाल बच गए.

थाना प्रभारी के इस रास्ते में निकलने से पहले बकायदा इस मार्ग  में पुलिस फोर्स की टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली हुई थी, जवानों के निकलने के बाद इसी सड़क से फरसेगढ़ से बीजापुर जा रहे थाना प्रभारी के चार पहिया वाहन पर नक्सलियों ने ब्लास्ट किया. 

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में नक्सली
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फोर्स आसपास के इलाकों में सर्चिंग बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मुख्य मार्ग से करीब 40 से 50 मीटर की दूरी में बिजली के तार के जरिये पेड़ के पीछे से आईईडी कमांड कर रखा था और इस ब्लास्ट को अंजाम देने के बाद भाग निकले.

दरअसल बीजापुर में  नक्सली संगठन पर पुलिस फोर्स के बढ़ते दबाव के चलते नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. खासकर नक्सलियों का सबसे घातक हथियार आईईडी के जरिए फोर्स को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.

कमांड आईईडी का नक्सलियों ने किया इस्तेमाल
नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आकर बीते सप्ताह भर में दो निर्दोष ग्रामीणों की जान चली गई है. वहीं एक जवान भी आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget