एक्सप्लोरर

Bijapur News: DRG के जवानों ने नक्सली कैम्प को किया ध्वस्त, मिले आधुनिक हथियार और विस्फोटक

Chhattisgarh News: बीजापुर जिले में भी DRG  के जवानों ने बड़ी कार्यवाई करते हुए नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और आधुनिक हथियार बरामद किया है.

Naxalite Camp Demolished: छत्तीसगढ़ के बस्तर में हो रही भारी बारिश के बीच सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है. कांकेर में नक्सलियों का कैंप ध्वस्त करने के बाद बीजापुर जिले में भी DRG  के जवानों ने बड़ी कार्यवाई करते हुए नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और आधुनिक हथियार बरामद किया है.

मुठभेड़ में बीजापुर पुलिस को मिली अब तक की यह सबसे बड़ी सफलता है. वहीं मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान पुलिस के जवानों ने एक घायल नक्सली को भी गिरफ्तार किया है. बीजापुर में भारी बारिश के बावजूद सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नदी नाले उफान पर होने के बावजूद नक्सलियों की तलाश में जवान जुटे हुए हैं.

घटनास्थल से घायल नक्सली हुआ गिरफ्तार 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जवानों का मानसून ऑपरेशन जारी है. जिसके चलते पुलिस के जवानों को बड़ी सफलता मिल रही है. कुछ दिन पहले ही कांकेर में DRG के जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान और नक्सलियों का दैनिक सामान बरामद किया था.

वहीं बीजापुर में सोमवार को चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़े नक्सली लीडरों की सूचना पर जवानों की एक टीम को रवाना किया गया था. जहां नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई और यह मुठभेड़ करीब 3 घंटे तक चली. जिसके बाद नक्सली जान बचा के मौके से भाग निकले. 

मुठभेड़ स्थल से मिले ये सामान

जवानों ने इलाके में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक SLR, एक इंसास, एक 3नॉट3 राइफल बरामद किया. साथ ही जिंदा कारतूस, जिलेटिन, डेटोनेटर, वायर, दवाई और नक्सलियों का दैनिक सामान भी बरामद किया गया है. सर्चिंग के दौरान एक घायल नक्सली को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है. आईजी ने बताया कि जवानों की टीम लगातार इलाके में बारिश होने के बावजूद भी सर्च ऑपरेशन चला रही है.

आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ में बीजापुर पुलिस के जवानों को मिली अब तक कि यह सबसे बड़ी सफलता है. आईजी ने इस  मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा भी किया है.

Bastar News: वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवराज सिंह का चयन, देश के लिए गोल्ड की उम्मीद

Raksha Bandhan 2022: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पीएम मोदी को बांधी राखी, दिए ये उपहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget